नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हरियाणा में चल रही बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का सोमवार, 10 नवंबर को तीसरा दिन है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा सोमवार की सुबह आठ बजे फरीदबाद के सीकर गांव से शुरू हुई। यहां पर हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी खुद मौके पर आए और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। पदयात्रा में नामी-गिरामी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। इसी कड़ी में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह भी शामिल हुए। फिलहाल यह यात्रा पलवल के पृथला गांव में प्रवेश कर चुकी है।
पृथला गांव में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बात की। उन्होंनें फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक मिलने के मामले पर बोले। बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ‘ये शासन-प्रशासन का काम है। अगर इसका मकसद यात्रा को नुकसान पहुंचाना था, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हमें इस देश की आर्मी और कानून पर पूरा भरोसा है। हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियां ऐसे लोगों का ट्रीटमेंट ठीक से करने में माहिर हैं। सनातनी ऐसे नापाक लोगों से डरने वाले नहीं है। आतंकियों को सुरक्षाबल के जवान 72 हूरों के पास पहुंचा देंगे।
इस मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों से अपील की, ‘हिंदुओ, भारतीय सेना को पैसे दान करो, जिससे ज्यादा से ज्यादा गोला-बारूद आ सके, और पाकिस्तान को उड़ाया जा सके। उन्होंने कहा था कि देश में क्रांति होने वाली है, धर्म-विरोधी ताकतें देश को बर्बाद कर रही हैं। मौलाना साजिद रशीदी के बयान का जवाब देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, इस देश में हर किसी को यात्रा निकालने का हक है, वो भी यात्रा निकालें। लेकिन बीते दिन हमने अपनी यात्रा देश की सेना को समर्पित की थी। इस मौके पर सेना के लिए हमने दान देने की अपील की थी। आज हमारी यात्रा संत-गुरुओं और सिख गुरु तेज बहादुर को समर्पित है। अगर वे इन दोनों यात्राओं का अंतर समझते हैं, तो वे भी अपनी यात्रा निकालें।
दरअसल, पदयात्रा को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा था, ’ये लोग हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, कल को अगर साजिद रशीदी मुस्लिम राष्ट्र के लिए यात्रा निकाले, तो मेरे खिलाफ केस हो जाएंगे। सिमी को भी इसलिए बैन किया गया, क्योंकि वह मुस्लिम राष्ट्र चाहते थे। जो कथावाचक 15-20 लाख रुपए लेकर कथा सुनाता हो, वह धार्मिक कैसे हो सकता है?। मौलाना के इसी बयान के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा हम हिन्दुओं को एक करने के इरादे से उतरे हैं। हम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के मिशन में जुटे हैं। हम भारत से जातिवाद का खात्मा चाहते हैं। हिन्दू एक होगा, तभी अंखड भारत का सपना साकार होगा।
आपको बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली से वृंदावन के बीच करीब 170 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है। 7 नवंबर से शुरू यह पदयात्रा 16 नंवबर को वृंदावन पहुंचेगी। यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के छह जिलों से होकर गुजर रही है। बाबा की पदयात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, क्रिकेटर उमेश यादव, शिखर धवन और रेसलर खली जैसे प्रसिद्ध लोग भी अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।