Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Aloe Vera Juice: कमर दर्द को दूर करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को

Aloe Vera Juice: कमर दर्द को दूर करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी बनाता है मजबूत

नई दिल्ली: आप में से ज्यादातर लोगों ने एलोवेरा के सौंदर्य बढ़ाने में कारगर उसकी खूबियों के बारे में सुना होगा। (Aloe Vera Juice) प्राकृतिक खूबियों से भरपूर एलोवेरा (Aloe Vera) का इस्तेमाल आमतौर पर दवाएं और सौंदर्य प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। एलोवेरा एक कांटेदार पत्तियों वाला पौधा होता है, जिसमें रोग निवारण के गुण कूट-कूट कर भरे होते हैं। भारत में एलोवेरा (Aloe Vera) को ग्वारपाठा और घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक एलोवेरा का जूस सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।

क्या आप जानते हैं ? एलोवेरा का जूस इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कमर के दर्द को भी दूर करता है। (Aloe Vera Juice)  चलिए आज अपने इस लेख में हम आपको एलोवेरा का जूस बनाने के बारे में बताते हैं।

Aloe Vera (एलोवेरा) का जूस बनाने के लिए सामग्री

1 एलोवेरा की कली

1 कप पानी

नींबू का रस

चीनी स्वादानुसार

Aloe Vera (एलोवेरा) का जूस बनाने की विधि

एलोवेरा का जूस बनाने के लिए एलोवेरा की कली को अच्छे से धो कर पोछ लें।

कैंची की सहायता से एलोवेरा की कली की बाहरी लेयर को आसानी से काट लें।

लेयर काटने के बाद एलोवेरा में से निकल रहे रस (Gel) को अच्छे से निकाल लें।

अब इस रस (Gel) को पानी में एक गिलास में डालकर मिक्स कर लें।

आपका एलोवेरा जूस तैयार है। अब गिलास में नींबू का रस डालकर आप इसे पी सकते हैं।

Exit mobile version