Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Benefits of Basil Seeds: जानें तुलसी के औषधीय गुणों के बारे में

Benefits of Basil Seeds: जानें तुलसी के औषधीय गुणों के बारे में

नई दिल्ली: भारतीय ग्रंथों के अनुसार तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है।  तुलसी के पोधे को लेकर मान्यता ये भी है (Basil Seeds) कि इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि वास करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ? तुलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए कितने लाभदायक होते हैं। आज के अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे तुलसी के बीज से होने वाले फायदों के बारे में।

तुलसी के बीज का सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलते हैं। तुलसी के बीजों में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिनमें आयरन, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं से बचाने में कारगर सिद्ध होते हैं। (Basil Seeds) तुलसी के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

वजन घटाने में मददगार

तुलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर होता है, जिसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है। इस तरह से तुलसी के बीजों का सेवन करने से वजन बहुत जल्दी घटता है। (Basil Seeds) चाय में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

खांसी-सर्दी से दे छुटकारा

सर्दी खांसी से परेशान लोगों के लिए तुलसी के बीज रामबाण की तरह काम करते हैं। काढ़े में अगर तुलसी के बीज को मिलाकर पिया जाए तो यह बहुत जल्दी सर्दी खांसी से छुटकारा दिलाने में मदद करते है। इतना ही नहीं तुलसी के बीज फेफड़ों में जमा कफ को बाहर निकालने का काम भी करते हैं।

पाचन तंत्र को बनाते हैं मजबूत

तुलसी में मौजूद अनेक गुणों के कारण ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का भी काम करते हैं। तुलसी के बीज में फाइबर काफी मात्रा में होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इतना ही नहीं ये पाचन से संबंधित कई समस्याओं से भी बचाता है। जिन लोगों को अपच, दस्त और कब्ज रहता है उन्हें तुलसी के बीजों का सेवन करने से जल्द राहत मिलती है।

Exit mobile version