Cumin seeds benefits: जीरा (cumin seed )तो हम सबने देखा भी होगा ओर रसोई घर में इस्तेमाल भी किया होगा पर ये किसी ने कभी सोचा होगा कि रसोई घर में इस्तेमाल किए जाने वाला इतने काम का हो सकता है।जीरा हमारे शरीर में पेट से सर तक की बीमारी के इलाज में मदद करता है।ये जितना स्वादिष्ट खाने को बनाता है उतना ही सेहतमंद हमारे शरीर को करता है।आइए जानते है,जीरे के अनगिनत गुण के बारे में।
वजन कम करने में मदद करता है
वजन कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, घंटों तक व्यायाम करना, खान-पान कम कर देना और पसंदीदा चीज़ ही ना खा सकना।इसके बाद भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हासिल होता उन्हें, लेकिन अब जीरा वजन कम करने में आपकी मदद करेगा। एक अध्ययन में पता चला है कि जीरा पाउडर के सेवन से शरीर मे वसा का अवशोषण कम होता है जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें:वह कौन थी? भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर रात के अंधेरे में बीएसएफ को दिखाई दी, वह लड़की थी या…. – news 1 india
पाचन क्रिया में सहायक
जीरा खाने को पचाने में मदद करता है जिससे गैस कम बनती है। ऐंठन और पेट फूलना ख़राब पाचन की समस्या हैं। जीरा गैस को बनने से रोकता है जिससे पेट और आंतों में अच्छे से खाना पच जाता है।
हार्ट अटैक से बचाता है
हार्ट के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है यह जीरा, जीरा कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही फैट को शरीर में बनने से रोकता है। इसलिए यह वजन कम करने में मदद करता है साथ ही हार्ट अटैक से भी बचाता है।
त्वचा निखारने में मदद करता है
जीरा सौंदर्य भी निखारेगा यह नहीं जानते होंगे आप। दरअसल जीरे में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा पर पड़े विभिन्न दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा त्वचा का काला पड़ जाना या मुरझा जाना, आदि समस्याओं को हल भी जीरे के कुछ घरेलू नुस्खों से हासिल किया जा सकता है।