Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
क्या आप जानते हैं ? लहसुन के चमत्कारी गुणों के बारे में

क्या आप जानते हैं ? लहसुन के चमत्कारी गुणों के बारे में

नई दिल्ली: ज्यादातर घरो में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है, चाहे वह सब्जी में डालकर किया जाए या फिर चटनी के रुप में, लेकिन कई लोग लहसुन से आने वाली गंध के कारण उसे खाना पसंद नहीं करते हैं जो कि गलत है। लहसुन केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके साथ-साथ खाने में मिलकर शरीर को कई रोगों से लड़ने के लिए भी तैयार करता है। आज के इस लेख में जानेगे लहसुन (Garlic) के कुदरती गुणों के बारे में।

लहसुन और एलोवेरा

दो चम्मच एलोवेरा जेल या जूस लें। इसके बाद लहसुन की 3 से 4 कलियों का छिलका उतारकर इसे अच्छे से क्रश कर लें। इसके बाद इसके मिश्रण को छानकर इसमें से लहसुन का रस अलग कर लें। इसके बाद एलोवेरा के जेल में लहसुन का रस मिलाएं। ये पूरी प्रक्रिया हो जाने के बाद मुहांसो वाले स्थान पर लगाएं और उंगलियों से हल्के-हल्के मसाज करें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने  दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

लहसुन और गुलाब जल

लहसुन की कुछ कलियों को छीलकर अच्छे से क्रश कर लें। इसके बाद इसके मिश्रण को छानकर इसमें से लहसुन का रस अलग कर लें। इसके बाद रस को गुलाब जल में मिलाकर त्वचा के मुहासे वाले हिस्से पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से अच्छे धो लें।

शहद, दही और लहसुन

लहसुन की कुछ ताजा कलियां लें और इन्हें अच्छे से पीस लें। कलियों को पीसने के बाद उन्हें एक बाउल में रखें और उसमें आधा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच दही मिलाएं। ये मिश्रण तैयार हो जाने के बाद इसे मुंहासों वाले क्षेत्र पर 15 से 20 मिनट के लिए समान रूप से लगाएं। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

लहसुन के अंदर एंटी सेप्टिक, एंटी वायरल और एंटी फंगल जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। लहसुन स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

Exit mobile version