Ghee and Hing Remedy for Children : छोटे बच्चों में कब्ज़ की समस्या आजकल आम बात हो गई है। इसका बड़ा कारण है उनकी शारीरिक गतिविधियों की कमी। वहीं, बड़े बच्चों में पानी कम पीना, पाचन शक्ति कमजोर होना और जंक फूड का ज्यादा सेवन कब्ज़ और गैस का कारण बन जाता है। यह सिर्फ पेट की तकलीफ नहीं होती, बल्कि इससे बच्चा चिड़चिड़ा और गुस्सैल भी हो जाता है।
दवाओं से ज्यादा असरदार है देसी नुस्खा
भारतीय परिवारों में आज भी पेट से जुड़ी दिक्कतों के लिए दवाओं से पहले देसी नुस्खों का सहारा लिया जाता है। इन्हीं घरेलू उपायों में से एक है घी और हींग का मिश्रण, जिसे बच्चों को देने से उन्हें कब्ज़ से राहत मिलती है और पाचन भी मजबूत होता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अनुसार यह नुस्खा बड़ों के लिए भी उतना ही फायदेमंद है, जितना बच्चों के लिए।
घी और हींग के फायदे
घी आंतों को नरम और चिकना बनाता है, जिससे मल त्याग करना आसान हो जाता है।
हींग गैस को बाहर निकालने में मदद करती है और पेट की सूजन, ऐंठन को कम करती है।
यह मिश्रण पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है, जिससे बच्चों की भूख भी बढ़ती है।
इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बच्चों को पेट की कई तकलीफों से बचाते हैं।
घी और हींग का मिश्रण कैसे बनाएं
सबसे पहले एक छोटा पैन लें और उसमें 2 चम्मच देसी घी गर्म करें।
घी गर्म हो जाए तो उसमें 1 चुटकी हींग डालकर अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर स्टोर किया जा सकता है।
बच्चों को कैसे दें यह मिश्रण
6 महीने से छोटे बच्चों को यह मिश्रण बिल्कुल न दें।
6 महीने से 1 साल के बच्चों को यह मिश्रण उंगली की मदद से हल्का चटा सकते हैं।
1 साल से ऊपर के बच्चों को रात में सोने से पहले 1 चम्मच यह मिश्रण दिया जा सकता है।
इस बात का रखें ध्यान
घी और हींग का यह देसी उपाय बच्चों की कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं में काफी असरदार हो सकता है। लेकिन किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, ताकि बच्चों को कोई नुकसान न हो।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।