Hair Care Tips: सर्दियां दस्तक देती हैं, ज्यादातर लोग एक आम समस्या से जूझने लगते हैं, और वह है डैंड्रफ। यह एक सामान्य स्किन कंडीशन है, जिसमें स्कैल्प पर सफेद और ग्रे रंग के फ्लेक्स बनने लगते हैं। इसका मुख्य कारण सिर की रूखी त्वचा होती है। इसके अलावा, फंगल इंफेक्शन और बाल धोने के गलत तरीका भी हो सकता है।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मनचाहे परिणाम नहीं मिलते। ऐसे में घरेलू नुस्खे एक कारगर ऑप्शन बन सकते हैं।
कपूर को करें शामिल ?
अगर डैंड्रफ की समस्या को समय रहते ठीक न किया जाए, तो यह बालों के झड़ने का कारण बन सकती है। इसलिए इसे रोकने के लिए कपूर को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं।
कपूर और जैतून का तेल
एक और असरदार तरीका यह है कि जैतून के तेल को हल्का गर्म करें और उसमें कपूर पाउडर मिलाएं। इसके अलावा, आप कपूर का पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
नारियल तेल और नींबू के रस के साथ कपूर
सैलून में महंगे और केमिकल युक्त हेयर पैक्स की बजाय आप घर पर ही नारियल तेल, नींबू का रस और कपूर मिलाकर एक प्राकृतिक हेयर पैक बना सकते हैं। इन तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
यह भी पढ़े : Pimple Problem Solution: पिम्पल एक्ने की समस्या से पाए तुरंत छुटकारा, इस चीजों का रखें ध्यान
कपूर और रीठा का उपयोग
डैंड्रफ से राहत पाने के लिए आप कपूर को रीठे के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रीठे को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन इसे उबाल लें। अब इस उबले हुए रीठे में कपूर मिलाकर हेयर पैक तैयार करें। इन घरेलू उपायों से न केवल डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है, बल्कि बालों की सेहत भी बेहतर हो सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इसकी पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.)