• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Health Tips : सेहत का खजाना है सुपरफूड लौकी, रोजाना खाने के ये हैं फायदे

Health Tips : लौकी को घीया के नाम से भी जाना जाता है और इससे कई तरह की मीठी और नमकीन रेसिपी बनाई जा सकती हैं। कई बार बच्चों को इसका स्वाद बहुत पसंद नहीं आता, लेकिन ...

by Kirtika Tyagi
March 11, 2025
in Latest News, हेल्थ
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Health Tips : लौकी को सुपरफूड कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि यह एक ऐसी सब्जी है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। इसे पूरे साल खाया जा सकता है और इसका सेवन स्किन से लेकर दिल तक की सेहत सुधारने में कारगर होता है। आयुर्वेद में भी लौकी को एक औषधीय सब्जी माना गया है, जिसका जूस और सब्जी, दोनों रूपों में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

सेहत का खजाना है सुपरफूड लौकी

लौकी को घीया के नाम से भी जाना जाता है और इससे कई तरह की मीठी और नमकीन रेसिपी बनाई जा सकती हैं। कई बार बच्चों को इसका स्वाद बहुत पसंद नहीं आता, लेकिन इसे सही तरीके से पकाया जाए, तो यह स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर भोजन का काम करती है। लौकी खासकर डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और पाचन समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए एक सुपरफूड है। अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो लौकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Related posts

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

9 साल बाद योगी सरकार ने मंत्री और विधायकों को दिए ये गिफ्ट, बढ़ गई सैलरी और भत्ता, जानें किसे क्या मिला

August 14, 2025
बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

बंधवाई राखी फिर भाई ने बहन की लूट ली आबरू, लहूलुहान किशोरी का कत्ल कर दरिंदे ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

August 14, 2025

लौकी में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला फाइबर शरीर के लिए विभिन्न तरह से लाभदायक होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करके कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है तो वहीं मोटापे, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। रोजाना इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की सेहत दुरुस्त बनी रहती है। इसके अलावा, लौकी शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करने में भी सहायक है।

फाइबर के अलावा लौकी में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इसलिए विशेषकर डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी की सब्जी या जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है।

रोजाना खाने के ये हैं फायदे

लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ज्यादा कफ और वात वाले लोगों को इसका सेवन सूप या सब्जी के रूप में करना चाहिए। जिन लोगों को कोल्ड, कफ या अर्थराइटिस की समस्या है, उन्हें इसका जूस पीने से परहेज करना चाहिए और सिर्फ पकाकर खाना चाहिए। लौकी में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। आप वजन को नियंत्रित करने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अगर आप बाल झड़ने या गंजेपन से परेशान हैं, तो लौकी के पत्तों का रस सिर पर लगाने से काफी फायदा मिल सकता है। इसी तरह, लौकी के फल के भस्म में शहद मिलाकर लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है और रतौंधी की समस्या से राहत मिल सकती है। अगर आपको लगातार सिरदर्द की समस्या रहती है, तो कड़वी लौकी के बीजों के तेल को माथे पर लगाने से आराम मिल सकता है। इसके अलावा, लौकी के सेवन से शरीर में ताजगी बनी रहती है और एनर्जी लेवल बढ़ता है।

Tags: gourdHealth Tips
Share196Tweet123Share49
Previous Post

कौन है असलम, जिसके इशारे पर BLA ने ट्रेन को किया हाईजेक, यात्रियों के बंधक बनाए जाने से PAK में मचा कोहराम

Next Post

अपने फोन में ये 5 सेटिंग्स अभी करें बंद, बैटरी पूरे दिन तक देगी साथ

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Next Post
Mobile Battery

अपने फोन में ये 5 सेटिंग्स अभी करें बंद, बैटरी पूरे दिन तक देगी साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version