नई दिल्ली: आज के प्रतिस्पर्धा वाले इस युग में हर कोई एक दूसरे से आगे निकलने और ज्यादा धन कमाने के उद्देश्य से जीवन की रफ्तार को चला रहा है, जिसके चलते काम की व्यस्थता के कारण आदमी अपनी हेल्दी लाइफ को ज्यादा तवज्जो नहीं देने लगा है। अनहेल्दी डाइट और खराब जीवनशैली के चलते इसका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण दिल यानि ह्रदय से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है, जिसमें हाइपरटेंशन (Hypertension) और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या से भी जूझना पड़ सकता है जो ध्यान न देने पर आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों को बढ़ावा दे सकती हैं। आज के इस लेख के माध्यम से ह्रदय (Heart) को स्वस्थ रखने वाले सुपर फूड्स के बारे में जानेंगे।
एवोकाडो
एवोकाडो स्किन के साथ-साथ ह्रदय को भी तंदुरुस्त रखने का काम करता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड पाया जाता है, जो ह्रदय के लिए हेल्दी कोलेस्ट्रॉल को बनाने का काम करता है। एवोकाडो में पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से ह्रदय रोग के जोखिम कम हो जाते हैं।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/news1india.in/2022/07/a6f49130-image.png)
आडू
आडू अपने लाजवाब टेस्ट के साथ-साथ शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। ये ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। आडू में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन C और पोटैशियम शामिल है। आडू इम्यूनिटी को बढ़ाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम भी करता है।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/news1india.in/2022/07/3fbe17d4-image.png)
चकोतरा
पोटेशियम की ज्यादा मात्रा होने के कारण चकोतरा हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। चकोतरा में फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो सूजन और ऑक्सीडेशन को कम करने का काम करता है। इन गुणों के कारण चकोतरा ह्रदय संबंधित समस्याओं से बचाने का काम करता है।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/news1india.in/2022/07/1b6df635-image.png)
तरबूज
तरबूज में साइट्रलाइन पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण ये शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में भी मदद करता है।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/news1india.in/2022/07/f60d7b5d-image.png)
बेरीज
बेरीज दिखने में जितने ज्याद अच्छे लगते हैं, उससे कही ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बेरीज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण ये ह्रदय को स्वस्थ रखने में कारगर होते हैं। बेरीज में एंथोसायनिन पाया जाता है जो एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसके चलते ये तनाव को भी कम करने का काम करते है