देखा जा रहा है कि आजकल महिलाओं में इंफर्टिलिटी की परेशानी तेजी से बढ़ती जा रही है इस समय फैलोपियन ट्यूब डिसऑर्डर से लेकर पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम सब महिलाओं में बांझपन का कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों का तो मानना है कि गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन भी महिलाओं में इनफर्टिलिटी की वजह है तो इसके बारे में जानना और समझना बेहद ही जरूरी है। चलो तो आइये एक्सपर्ट क्या कहते है वो जानते है,और एक्सपर्ट का क्या कहना है इस बारे में कि बर्थ कंट्रोल पिल्स महिलाओं में बांझपन का कारण बनता हैं।
क्या गर्भनिरोधक गोलियां बांझपन का कारण हैं?
डॉ अनीता कुन्नैया जो कि सिटीजन स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट, इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट है वो बताती है कि महिलाओं को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि जो गर्भ निरोधक गोलियां होती है वो ओव्यलैशन को रोकती है ताकि अनचाही प्रेग्नेंसी से बचा जा सके। लेकिन ये पिल्स प्रजन्न क्षमता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती।

इसी के साथ नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित 2018 की एक रिपोर्ट ने भी ये निष्कर्ष निकला था कि गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से महिलाओं की प्रजन्न क्षमता को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। इन गोलियों का सेवन करने से महिलाओं की गर्भधारण करने की क्षमता पर कोई भी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही डॉक्टर कुन्नैया ने बताया गर्भनिरोधक गोलियों से निकलने वाले हार्मोन ओव्यूलेशन को रोकते हैं और पीरियड को अपनी सामान्य स्थिति में वापस आने में कुछ समय लगता है।
गर्भनिरोधक गोलियां इंफर्टिलिटी का कारण है?
डॉक्टर राधिका बदनहट्टी ने बताया कि जब महिलाएं गोलियां लेना बंद कर देती हैं तो पीरियड साइकिल को रीसेट होने में समय लगता है। पीरियड साइकिल में बदलाव होने से महिलाओं को लगता है कि कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का सेवन बांझपन का कारण बनता है। एक्सपर्ट ने बताया कि गोलियों का सेवन करने से पीरियड साइकिल में अनियामितता आ सकती है लेकिन वो इंफर्टिलिटी नहीं बढ़ाती।
महिला गोली का सेवन करना बंद करना चाहती है तो क्या करें?
जब भी आप प्रेग्नेंसी प्लान करना चाहती है तो गोली का सेवन करना बंद कर सकती हैं। जिन महिलाओं को लगता है कि गोलियों को बंद करने के बाद उन्हें गर्भधारण करने में समय लग सकता है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपके शरीर को बर्थ कंट्रोल हार्मोन को क्लियर करने की जरूरत नहीं होती।