Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Mango For Skin: स्किन केयर में ‘कच्चा आम’ माना जाता है बेस्ट

Mango For Skin: स्किन केयर में ‘कच्चा आम’ माना जाता है बेस्ट

नई दिल्ली:  (Mango For Skin)आम एक ऐसा फल है, जिसे शायद ही कोई न पसंद करता होगा। आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए हेल्दी भी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ?  आम स्किन के लिए भी कितना लाभकारी होता है। आम का इस्तोमाल स्किन केयर में भी किया जा सकता है। आज के इस लेख में जानेंगे किस तरह आम से स्किन का ध्यान रख सकते हैं और इससे क्या-क्या फायदे त्वचा को मिलते है।

कच्चा आम और ओट्स

ओट्स कई लोग अपने डेली रूटीन में खाते हैं, जो सेहत के लिए काफी अच्छा भी होता है। कच्चे आम में अगर ओट्स को मिला लिया जाए तो इससे दोगुने फायदे मिल सकते हैं। (Mango For Skin) इसके लिए आपको एक बर्तन में कच्चे आम को मैश करना होगा, जिसके बाद इसमें भिगोए हुए ओट्स का पेस्ट मिलाना होगा। इसके बाद आम और ओट्स के इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा नियमित रूप से करते रहने से चेहरे में निखार आने के साथ-साथ चेहरे की रंगत भी बढ़ती है।

कच्चा आम और बेसन

बेसन और आम का मास्क बनाने के लिए, पहले एक बर्तन में कच्चे आम को मैश कर लें। इसके बाद इसमें 2 से 3 तीन चम्मच बेसन 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिला लें। (Mango For Skin) इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद चेहरे पर इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं।

बादाम और कच्चा आम

कच्चे आम का इस्तेमाल आप स्किन के लिए स्क्रब बनाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैश किए हुए आम में बारीक पिसी हुए बादाम का पाउडर मिलाना होगा और इस मिश्रण से 15 मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे की स्क्रबिंग करनी होगी। (Mango For Skin) इससे चेहरे की त्वचा एक्सफोलिएट होती है, जिससे चेहरा अंदर से ग्लो करता है।

Exit mobile version