Monkeypox के इस मरीज के संपर्क में आए उसके परिवार के सदस्यों, मिलने वालों और अन्य करीबी लोगों की लगातार जांच की जा रही है। अब तक किसी में भी मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं, लेकिन पूरी निगरानी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मरीज का इलाज दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
देश में Monkeypox का पहला मामला सामने आने के बाद विभिन्न राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है और विशेष रूप से मंकीपॉक्स के संभावित लक्षणों पर ध्यान दिया जा रहा है।
Monkeypoxसे संक्रमित इस मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। नोडल एजेंसी के डॉक्टर आर. एन. कुमार के अनुसार, मरीज में मंकीपॉक्स का गंभीर स्ट्रेन नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि मरीज में क्लेड 2 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है, जो कि अपेक्षाकृत कम घातक है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स के क्लेड 1 स्ट्रेन को स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है, लेकिन हिसार में पाए गए मरीज में क्लेड 2 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है, जिसे कम गंभीर माना जाता है। मरीज को डॉक्टरों की टीम के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
© 2023 News 1 India