Saturday, November 21, 2026 1:47 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » लोगों को न्याय दिलाने में संविधान हर तरह से नाकाम!…नेपाल में जर्जर हालातों पर बोली मनीषा कोइराला,

लोगों को न्याय दिलाने में संविधान हर तरह से नाकाम!…नेपाल में जर्जर हालातों पर बोली मनीषा कोइराला,

अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नेपाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर अपनी राय रखते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र अपने वास्तविक रूप में दिखाई नहीं देता। उन्होंने संविधान में राजशाही के लिए स्थान देने की जरूरत पर जोर दिया। मनीषा ने यह भी कहा कि परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन होना चाहिए और राजनीति का उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए।

by Gulshan
14/09/2025
Nepal Politics

Nepal Politics : अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान नेपाल की राजनीतिक व्यवस्था और सामाजिक ढांचे को लेकर अपने विचार स्पष्ट रूप से रखे। नेपाल के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा ने कहा कि देश में लोकतंत्र आज भी अपने असली रूप में नहीं है, और उन्होंने यह भी माना कि संविधान आम लोगों को न्याय देने में विफल रहा है।

राजनीति को बचपन से देखा

जब उनसे पूछा गया कि नेपाल में बार-बार सरकारें क्यों गिरती हैं, तो मनीषा ने कहा, “मैं नेपाल की मौजूदा राजनीति को लेकर काफी आलोचनात्मक रही हूं और यह कोई नई बात नहीं है। राजनीति को मैंने बचपन से करीब से देखा है, ऐसा लगता है जैसे मां के गर्भ से ही इसकी चर्चा सुननी शुरू कर दी थी।” उन्होंने कहा कि उनके पिता प्रकाश कोइराला हमेशा राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानते थे। “वो कहा करते थे कि राजनीति एक सपना है, जो जनता की भलाई के लिए देखा जाता है। लेकिन जब यह सपना धरातल से कटने लगता है, तब असली संकट शुरू होता है।”

लोकतंत्र दिखावे का नहीं, असली होना चाहिए

मनीषा से जब यह पूछा गया कि क्या नेपाल में लोकतंत्र का प्रयोग असफल रहा, तो उन्होंने कहा, “मैं मानती हूं कि लोकतंत्र ही सबसे सही रास्ता है, लेकिन वह लोकतंत्र जो सच में जनता के लिए हो — न कि केवल दिखावे के लिए। ऐसा लोकतंत्र जिसमें संस्थाएं स्वतंत्र हों, योग्य लोगों को स्थान मिले, और राजनीतिक दखल न हो।” उन्होंने संविधान पर सवाल उठाते हुए कहा, “मुझे लगता है कि नेपाल के संविधान में राजशाही के लिए भी स्थान होना चाहिए था। हमारे देश की 80-90% आबादी हिंदू है और आज भी राजा के प्रति सम्मान की भावना मौजूद है। उस भाव को पूरी तरह से दरकिनार करना सही नहीं था। कुछ निर्णय अब सही नहीं लगते, और शायद यही वजह है कि व्यवस्था डगमगाई हुई है।”

RELATED NEWS

Balen Shah: नेपाल के पीएम बालेन शाह क्यों घिरे विवादों में? 7 महीने में ही बढ़ा विरोध, जानिए क्या है वजह

Balen Shah: नेपाल के पीएम बालेन शाह क्यों घिरे विवादों में? 7 महीने में ही बढ़ा विरोध, जानिए क्या है वजह

July 16, 2026
Nepal Politics

Nepal’s ‘Electric Man’ कुलमन घीसिंग बन सकते हैं अंतरिम प्रधानमंत्री, क्यों नेपाल कर रहा मोदी जैसे नेतृत्व की तलाश

September 11, 2025

परंपरा और आधुनिकता का संतुलन जरूरी

मनीषा ने नेपाल की सामाजिक बनावट की चर्चा करते हुए कहा कि नेपाल एक अनोखा देश है — एक ओर जहां समाज में आधुनिक सोच है, वहीं परंपराएं भी गहराई से जुड़ी हुई हैं। “नेपाली चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों, वे लाल टीका जरूर लगाते हैं। महिलाएं मंगलसूत्र पहनती हैं। हमारे समाज में परंपरा और खुलेपन का सुंदर मेल है। अगर हमने इस संतुलन को ठीक तरह से संभाला होता, तो आज स्थिति बेहतर हो सकती थी।” 2001 में नेपाल के शाही परिवार पर हुए नरसंहार को याद करते हुए मनीषा भावुक हो गईं।

यह भी पढ़ें : माफी के बाद मायावती का मेहरबानी दांव, समधी अशोक…

उन्होंने बताया, “उस वक्त मैं लंदन में शूटिंग कर रही थी। जब खबर मिली, तो मैं पूरी तरह टूट गई। जोर-जोर से रो पड़ी। मेरे माता-पिता भी मेरे साथ थे। मेरे पिता, जो कभी भावुक नहीं होते, फोन पर फूट-फूटकर रोने लगे थे। पूरे नेपाल में मातम छा गया था, लाखों लोगों ने सिर मुंडवाए थे।” उन्होंने आगे कहा, “राजशाही के प्रति जो भावना है, वह सिर्फ सत्ता नहीं, आस्था और संस्कृति से जुड़ी हुई है। मैं चाहे जितनी भी आधुनिक क्यों न बन जाऊं, लेकिन अपनी परंपराओं को छोड़ नहीं सकती। वे मेरे अस्तित्व का हिस्सा हैं।”

Related Posts

Balen Shah: नेपाल के पीएम बालेन शाह क्यों घिरे विवादों में? 7 महीने में ही बढ़ा विरोध, जानिए क्या है वजह

Balen Shah: नेपाल के पीएम बालेन शाह क्यों घिरे विवादों में? 7 महीने में ही बढ़ा विरोध, जानिए क्या है वजह

July 16, 2026
Nepal Politics

Nepal’s ‘Electric Man’ कुलमन घीसिंग बन सकते हैं अंतरिम प्रधानमंत्री, क्यों नेपाल कर रहा मोदी जैसे नेतृत्व की तलाश

September 11, 2025
Next Post
Yogi Government

योगी सरकार की अनोखी पहल, सर्वोदय विद्यालयों में शुरू हुआ श्रमदान अभियान!

Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

IND vs PAK : ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने एशिपा कप में पाकिस्तान को रगड़ा, भारत ने जीत के साथ कायम रखा ‘दबदबा’

IND vs PAK : ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने एशिपा कप में पाकिस्तान को रगड़ा, भारत ने जीत के साथ कायम रखा ‘दबदबा’

POPULAR POST

IND vs NZ: 94 साल में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

IND vs NZ: 94 साल में पहली बार! न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

November 21, 2026
Election Battle : मायावती के सामने अखिलेश, चंद्रशेखर और चिराग की चुनौती कौन बनेगा दलित वोटों का असली खिलाड़ी कौन?

Election Battle : मायावती के सामने अखिलेश, चंद्रशेखर और चिराग की चुनौती कौन बनेगा दलित वोटों का असली खिलाड़ी कौन?

November 17, 2026
न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

November 21, 2026
Ujjwala Yojana LPG Subsidy

LPG Relief : उज्ज्वला लाभार्थियों को 625 रुपये की मदद, 1267 का सिलेंडर अब कितने में मिलेगा?

November 18, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India