Health news : अगर आपको अपने मुंह में दिखे इनमें से कोई भी लक्षण, तुरंत जांच कराए यह हो सकता है कैंसर

दांतों की सही देखभाल न करने से मसूड़ों में संक्रमण और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। तम्बाकू, सुपारी और शराब के सेवन से यह खतरा और गंभीर हो जाता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर जोखिम कम किया जा सकता है।

Mouth cancer prevention tips

Mouth cancer-कैंसर का नाम सुनते ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। आजकल दांतों की समस्याएं भी काफी बढ़ गई हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर हम अपने दांतों का सही तरीके से ख्याल रखें, जैसे रोजाना ब्रश करना, समय पर डॉक्टर से जांच करवाना और सही पेस्ट का इस्तेमाल करना, तो दांत जीवन भर साथ देंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खराब दांत और मुंह की सफाई न रखना कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है

विशेषज्ञों की राय

डॉ. प्रवीण कुमार, जो अस्पताल के डेंटल विभाग में काम करते हैं, ने बताया कि हमारे दांत सिर्फ चबाने के लिए नहीं हैं। ये हमारे शरीर का अहम हिस्सा हैं और इन्हें सही देखभाल की जरूरत होती है। उनका कहना है कि मुंह की सफाई न करने से सिर्फ मसूड़ों की समस्या नहीं होती, बल्कि यह गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है।

दांतों और कैंसर का संबंध

डॉ. प्रवीण बताते हैं कि अगर मुंह और दांतों की सफाई नियमित रूप से न की जाए, तो मसूड़ों में सूजन और संक्रमण हो सकता है। यह संक्रमण धीरे धीरे डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। तम्बाकू, सुपारी, और शराब का अत्यधिक सेवन करने वालों में यह खतरा और बढ़ जाता है। इन आदतों से दांत कमजोर हो जाते हैं, मसूड़ों को नुकसान होता है और कैंसर पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

मौखिक कैंसर के लक्षण

मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बे।
चबाने या बोलने में दिक्कत।
ढीले दांत।
जबड़े या गले में गांठ।
घाव जो लंबे समय तक ठीक न हों।

रखें दांत और मुंह का ख्याल

दिन में दो बार ब्रश करें।हर हफ्ते 2 से 3 बार फ्लॉस करें।
हर 6 महीने में दांतों की जांच करवाएं।
तम्बाकू, सुपारी और शराब से दूरी बनाएं।
पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें।

मौखिक कैंसर से बचने के लिए नियमित ब्रशिंग, फ्लॉसिंग और दांतों की जांच बेहद जरूरी है।

Exit mobile version