Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
डाइट में जरूर शामिल करें, ‘शरीफे’ शरीर को देते हैं अनगिनत लाभ

डाइट में जरूर शामिल करें, ‘शरीफे’ शरीर को देते हैं अनगिनत लाभ

नई दिल्ली: एक ऐसा फल जो दिखने में विचित्र सा नज़र आता है, लेकिन जिसेक फायदे अनेक हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं, शरीफे (Sugar Apple) की। शरीफे का फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। बाहर से सख्त और कठोर दिखने वाला ये फल अंदर से बहुत ही मुलायम होता है।

शरीफे को खाने से न केवल एनर्जी मिलती है बल्कि शरीर को ये ठंडक भी पहुंचाता है। इतना ही नहीं इस फल का सेवन कई तरह की स्वीट डिश और आइसक्रीम बनाने में भी किया जाता है। आज के अपने इस लेख में बताएंगे शरीफे से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में।

शरीफे से मिलने वाले लाभ

शरीफे का ऊपर वाला हिस्सा यानि उसका छिलका अल्सर और फोड़े जैसी परेशानी में काफी कारगर सिद्ध होता है। इतना ही नहीं इसके खोल का सूखा पाउडर डायरिया और पेचिश जैसी समस्या को ठीक करने में भी काम आता है।

इस फल में सोडियम और पौटेशियम दोनों ही संतुलित मात्रा में होते हैं। शरीफे को निरंतर खाते रहने से शुगर लेवल सामान्य बना रहता है। इतना ही नहीं इस फल को रोजाना सुबह बासी मुंह खाने से ब्लड प्रेशर में अचानक होने वाले बदलाव भी नियंत्रित होने लगते हैं।

इस फल में कई पोषक तत्व और खनिज होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन C विटामिन A मैग्नीशियम, पोटैशियम, तांबा और फाइबर शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं।

शरीफ के खोल में टैनिन पाया जाता है, जो हर्बल दवाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है। शरीफे में विटामिन C प्रचूर मात्रा में होने के कारण ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी कारगर साबित होता  है।

शरीफे में पाया जाने वाला विटामिन B-6 और एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को तेज करने के साथ-साथ तनाव को भी कम करता है।

ज्यादा दुबले-पतले लोगों के लिए शरीफे का रेगुलर सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है।

Exit mobile version