• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home हेल्थ

क्या रेबीज वैक्सीन के बाद भी हैं खतरा? बच्चे की मौत से उठे सवाल, जानिए कितना असरदार है ये टीका

केरल में रेबीज वैक्सीन लेने के बावजूद एक बच्चे की मौत ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। जानिए कब और कैसे वैक्सीन असरदार होता है और काटने के तुरंत बाद क्या कदम उठाने चाहिए।

by SYED BUSHRA
June 29, 2025
in हेल्थ
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rabies Infection: 28 जून को केरल के कन्नूर ज़िले स्थित परियारम मेडिकल कॉलेज में एक 5 साल के बच्चे की रेबीज से मौत हो गई। यह बच्चा मई महीने में एक आवारा कुत्ते के काटने का शिकार हुआ था। उसे दाईं आंख और बाएं पैर पर गहरी चोट लगी थी। समय पर उसे रेबीज की वैक्सीन भी दी गई थी, लेकिन एक महीने के अंदर ही उसकी हालत बिगड़ गई और आखिरकार उसकी जान चली गई। यह कोई पहला मामला नहीं है जब रेबीज वैक्सीन लेने के बाद भी किसी की जान गई हो। ऐसे में आम लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है।क्या रेबीज वैक्सीन लेने के बावजूद भी रेबीज हो सकता है?

रेबीज क्या है और यह कैसे फैलता है?

रेबीज एक बेहद खतरनाक वायरस से फैलने वाली बीमारी है, जो जानवरों के काटने या उनकी लार के संपर्क में आने से फैलती है। कुत्तों, बिल्लियों, बंदरों और कुछ जंगली जानवरों से यह संक्रमण हो सकता है। वायरस धीरे-धीरे शरीर में नर्वस सिस्टम के ज़रिए दिमाग तक पहुंचता है। जब तक यह दिमाग में नहीं पहुंचता, तब तक इसके लक्षण नहीं दिखते। लेकिन एक बार लक्षण शुरू हो जाएं, तो इसका इलाज नामुमकिन हो जाता है।

Related posts

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

August 14, 2025
water intake and kidney health tips

Healthy Kidneys tips: क्या कम पानी पीने से बिगड़ जाती है किडनी की सेहत, इसको हेल्दी रखने के लिए कितना पानी पिएं

August 9, 2025

रेबीज के लक्षण कैसे और कब दिखते हैं?

शुरुआत में लक्षण मामूली लग सकते हैं, जैसे बुखार, सिरदर्द, कमजोरी या काटे गए स्थान पर जलन या खुजली। लेकिन जैसे-जैसे वायरस दिमाग पर असर करता है, लक्षण गंभीर होते जाते हैं। इनमें शामिल हैं।

पानी से डर (हाइड्रोफोबिया)

निगलने में दिक्कत

ज़्यादा लार आना

मांसपेशियों में ऐंठन

भ्रम, गुस्सा या बेहोशी

पैरालिसिस और अंत में कोमा

काटे जाने पर क्या करें?

अगर आपको या किसी को भी आवारा कुत्ता काट ले, तो घाव को तुरंत साफ करना सबसे पहला कदम है।

घाव को 15 मिनट तक साबुन और पानी से धोएं।

एंटीसेप्टिक (बेटाडाइन, अल्कोहल) लगाएं।

डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और रेबीज वैक्सीन लगवाएं।

अगर घाव गहरा है, तो इम्युनोग्लोबुलिन (RIG) भी दिया जाता है।

पालतू कुत्ते को काटने पर भी उस पर 10 दिनों तक नज़र रखें। अगर जानवर भाग गया हो, तो तुरंत पूरा वैक्सीनेशन करवाएं।

क्या वैक्सीन लेने के बाद भी रेबीज हो सकता है?

रेबीज वैक्सीन आमतौर पर बेहद असरदार होता है। लेकिन कुछ मामलों में ये काम नहीं करता, जैसे:

अगर टीका देर से लिया गया हो।

अगर RIG नहीं दिया गया, जबकि ज़रूरत थी।

अगर वैक्सीन की सभी डोज़ नहीं ली गईं।

कमज़ोर इम्युनिटी वाले मरीज में असर कम हो सकता है।

हालांकि, इन स्थितियों से बचा जाए और सही समय पर पूरा इलाज हो, तो रेबीज से बचा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इलाज से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें। News1India चिकित्सा सलाह का दावा नहीं करता।

Tags: health alertViral Infection News
Share196Tweet123Share49
Previous Post

योगी का फैसला: तकनीकी शिक्षा में प्रेरणा और भारतीय गौरव का हुआ संगम कौन से इंजीनियरिंग कॉलेजो के बदले गए नाम

Next Post

रथ यात्रा भगदड़ कांड पर ओडिशा सरकार का एक्शन, DM-SP का ट्रांसफर, दो अफसर सस्पेंड…

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Rath Yatra Stampede

रथ यात्रा भगदड़ कांड पर ओडिशा सरकार का एक्शन, DM-SP का ट्रांसफर, दो अफसर सस्पेंड...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version