Tuesday, November 10, 2026 10:08 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » रथ यात्रा भगदड़ कांड पर ओडिशा सरकार का एक्शन, DM-SP का ट्रांसफर, दो अफसर सस्पेंड…

रथ यात्रा भगदड़ कांड पर ओडिशा सरकार का एक्शन, DM-SP का ट्रांसफर, दो अफसर सस्पेंड…

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान पुरी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद ओडिशा सरकार ने तत्काल सख्त कदम उठाए हैं।

by Gulshan
29/06/2025
Rath Yatra Stampede

Rath Yatra Stampede : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान पुरी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद ओडिशा सरकार ने तत्काल सख्त कदम उठाए हैं। भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उस वक्त हुआ, जब श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने हजारों भक्त भगवान के दर्शन के लिए जुटे थे। अचानक हालात बिगड़े और भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरातफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आपात बैठक बुलाई, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। सीएम ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक जताया और भगवान जगन्नाथ के भक्तों से क्षमा मांगी। उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक चूक बताया और कहा कि ऐसी लापरवाही माफ नहीं की जा सकती। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

प्रशासन ने किया फेरबदल 

भगदड़ में सुरक्षा इंतजामों की बड़ी खामी सामने आने के बाद पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन और पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पिनाक मिश्रा को पुरी का नया एसपी बनाया गया है, जो इससे पहले भी इस जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : सिक्स लगाते ही बल्लेबाज़ को पड़ा दिल का दौरा, पिच पर हुई मौत, दिल सामने…

वहीं, चंचल राणा, जो अभी तक खुर्दा के कलेक्टर थे, अब पुरी के नए डीएम नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों – डीसीपी विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी – को निलंबित करने का आदेश भी जारी किया है। साथ ही पूरे मामले की प्रशासनिक जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसकी निगरानी विकास आयुक्त करेंगे।

पीड़ित परिवारों को राहत

सरकार ने इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घायल श्रद्धालुओं के इलाज के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब भगवान जगन्नाथ रथ पर विराजमान थे और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी थी।

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सुरक्षा व्यवस्था जवाब दे गई और थोड़ी ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस प्रकार की लापरवाही भविष्य में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
कौन दे रहा है FREE में COMPUTER और AI COURSE’S घर बैठे उठाएं फायदा कब से शुरू हो रहे कोर्स

कौन दे रहा है FREE में COMPUTER और AI COURSE'S घर बैठे उठाएं फायदा कब से शुरू हो रहे कोर्स

CM Yogi UP

UP में तबादलों का सिलसिला तेज, 5 IPS के बाद 8 IAS अधिकारियों के भी बदले विभाग, देखें पूरी लिस्ट

Indo-Nepal Border

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र व यूपी के दबोचे गए 7 संदिग्ध 

POPULAR POST

Mobile Addiction: छीना मोबाइल तो 7 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पहुंची बहन के उड़े होश

Mobile Addiction: छीना मोबाइल तो 7 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पहुंची बहन के उड़े होश

November 4, 2026
Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

November 6, 2026
IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

November 3, 2026
Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

November 8, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
UP Weather Today

UP Weather:नवंबर की शुरुआत में बदला यूपी का मौसम, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, लखनऊ में गिरा पारा

November 4, 2026

LATEST

Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

Mushtaq Ali Trophy : किस टीम की संभालेंगे कमान संजू सैमसन, अनुभवी कप्तान पर किया भरोसा, कैसी है केरल की टीम?

November 10, 2026
GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

November 10, 2026
Lucknow Apartment Fire

Lucknow Fire: निर्माणाधीन अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, दमकल ने पाया काबू

November 10, 2026
Bhai Dooj Wishes 2026

Bhai Dooj 2026 :भाई दूज पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते को बताया प्रेम और विश्वास का प्रतीक

November 10, 2026
MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

November 10, 2026
Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

November 10, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India