सूरज की किरणों से विटामिन डी लेने का सही समय और शरीर में कमी के लक्षण: क्या आप पहचान सकते हैं?

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है इसे सूरज की किरणों से प्राप्त किया जा सकता है इसे लेने का सबसे अच्छा समय सुबह और शाम के बीच का होता है, जब UVB रेज़ सबसे ज्यादा असरदार होती हैं।

Health tips: विटामिन डी, जिसे सूर्य विटामिन भी कहा जाता है, हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। विटामिन डी हमारे शरीर में ठीक मात्रा में रहना बेहद जरूरी है क्योंकि यह हड्डियों के स्वास्थ्य, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, और कई शारीरिक क्रियाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। विटामिन डी प्राप्त करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है सूरज की किरणों से विटामिन लेना
सूर्य विटामिन लेने का सबसे अच्छा वक्त सुबह और शाम के बीच का होता है।

किस समय लेनी चाहिए सूर्या विटामिन

सुबह का 8 से 10 और शाम को 3 से 4 बजे क्योंकि इस समय सूरज की किरणों में मौजूद UVB रेज़ सबसे अधिक प्रभावी होती हैं। यह रेज़ त्वचा के माध्यम से विटामिन डी का निर्माण करती हैं। दिन में 12 से 3 के बीच सूरज की किरणें बहुत तेज होती हैं, तो विटामिन डी का निर्माण तेज़ हो सकता है, लेकिन सूरज की तेज रोशनी से स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती है इस वक्त सूरज के सीधे संपर्क से बचना चाहिए, खासकर देर तक।

शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण

विटामिन डी की कमी शरीर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है, ताकि समय रहते इसे सही किया जा सके। विटामिन डी की कमी के कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:

 

ये भी पढे: Honda Activa EV का खत्म हुआ इंतजार,इस दिन लॉन्च होगी activa electric

हड्डियों में दर्द और कमजोरी

विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और जोड़ों में दर्द हो सकता है। यह सबसे आम लक्षण होता है।

थकान और कमजोरी

अगर आप बिना किसी कारण के थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।

मांसपेशियों में कमजोरी

मांसपेशियों का ठीक से काम न करना और मांसपेशियों में दर्द महसूस होना भी विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।

 मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं

विटामिन डी की कमी अवसाद, चिंता, और मानसिक थकान जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

बार-बार इन्फेक्शन होना

विटामिन डी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसकी कमी से शरीर रोगों का जल्दी शिकार हो सकता है।

Exit mobile version