Wednesday, April 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Health

Diabetes Alert: नमकीन समझकर न खाएं ये चीजें,इनमें छिपी चीनी बढ़ा सकती है आपका शुगर लेवल

सिर्फ मिठाई ही नहीं, बल्कि पैकेट बंद नमकीन और प्रोसेस्ड स्नैक्स भी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। डॉ. दीपक कुमार सुमन के अनुसार, इन चीजों में प्रिजर्वेटिव के रूप में शुगर और कॉर्न सिरप का उपयोग किया जाता है। डायबिटीज के मरीजों को कोई भी नमकीन चीज खाने से पहले उसके लेबल पर एडेड शुगर की जांच अवश्य करनी चाहिए।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 8, 2026
in Health
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Diabetes Alert: अक्सर डायबिटीज के मरीज मिठाई और चीनी से तो दूरी बना लेते हैं, लेकिन नमकीन स्नैक्स या पैकेट बंद नमकीन चीजों का सेवन बिना सोचे-समझने करते रहते हैं। आम धारणा यह है कि नमकीन खाने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता, लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस गलतफहमी को दूर करते हुए चेतावनी दी है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट डॉ. दीपक कुमार सुमन के अनुसार, कई नमकीन खाद्य पदार्थों में ‘छिपी हुई चीनी’ (Hidden Sugar) होती है, जो शरीर में ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ा सकती है।

नमकीन चीजों में कैसे छिपी होती है चीनी?

डॉ. दीपक बताते हैं कि बाजार में मिलने वाले पैकेट बंद और प्रोसेस्ड फूड्स (जैसे चिप्स, नमकीन बिस्कुट और स्नैक्स) को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए उनमें प्रिजर्वेटिव्स के तौर पर शुगर या कॉर्न सिरप का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इनका स्वाद नमकीन लगता है, लेकिन इनमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और एडेड शुगर रक्त में पहुंचते ही ग्लूकोज लेवल को बढ़ा देते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह स्थिति काफी खतरनाक हो सकती है क्योंकि इससे शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।

RELATED NEWS

controlling diabetes with natural drink

Health tips : क्या सालों पुरानी शुगर ग्रीन ड्रिंक पीकर,जड़ से खत्म की जा सकती है?

December 31, 2024
Diabetes Control

जौ का पानी : डायबिटीज कंट्रोल करने और किडनी को स्वस्थ रखने के साथ कई अन्य फायदें!

October 1, 2024

इन नमकीन फूड्स से बढ़ता है सबसे ज्यादा खतरा

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निम्नलिखित चीजों का सेवन डायबिटीज में संभलकर करना चाहिए:
पैकेट बंद स्नैक्स और चिप्स: इनमें नमक के साथ-साथ हाई कैलोरी और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं।
नमकीन बिस्कुट: इनमें मैदा और छिपी हुई चीनी की मात्रा अधिक होती है।
प्रोसेस्ड सॉस और नमकीन: स्वाद बढ़ाने के लिए इनमें अक्सर शुगर सिरप मिलाया जाता है।

नमकीन चीजें खाने से पहले बरतें ये सावधानियां

यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं और नमकीन खाने के शौकीन हैं, तो डॉ. दीपक इन बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं:
लेबल चेक करें: कोई भी पैकेट बंद चीज खरीदने से पहले उस पर ‘Added Sugar’ की जांच जरूर करें। यदि उसमें चीनी की मात्रा अधिक है, तो उसे न खाएं।

 

Tags: Diabetes Controlpacket food
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

controlling diabetes with natural drink

Health tips : क्या सालों पुरानी शुगर ग्रीन ड्रिंक पीकर,जड़ से खत्म की जा सकती है?

by SYED BUSHRA
December 31, 2024

controlling diabetes with natural drink-अगर आप सालों पुरानी शुगर (मधुमेह) को जड़ से खत्म करने के बारे में सुन रहे...

Diabetes Control

जौ का पानी : डायबिटीज कंट्रोल करने और किडनी को स्वस्थ रखने के साथ कई अन्य फायदें!

by Gulshan
October 1, 2024

Diabetes Control : जौ का पानी पीने के कई फायदे हैं, खासकर डायबिटीज और किडनी की सेहत के लिए। जौ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist