Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Side Effects of Mango: आम का ज्यादा सेवन करने से हो सकते हैं ये नुकसान

Side Effects of Mango: आम का ज्यादा सेवन करने से हो सकते हैं ये नुकसान

नई दिल्ली: (Side Effects of Mango) आम को देखकर अक्सर लोगों के मन में उसे खाने की लालसा जाग उठती है। हो भी क्यों न भई आम (Mango) इतना लजीज जो होता है। आम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। इसमें विटामिन A विटामिन B विटामिन C और E के अलावा भी पौटैशियम, कॉपर, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे आम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन जरुरत से ज्यादा किसी भी चीज का इस्तेमाल हानिकारक बन जाता है। जरुरत से ज्यादा आम खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जिससे आपको भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए बताते हैं आम के साइड इफेक्ट्स के बारे में।

डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक

यदि किसी को डायबिटीज की समस्या है, तो उसे आम को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। आम के अंदर ने नेचुरल शुगर मौजूद होती है। (Side Effects of Mango) ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज आम को ज्यादा मात्रा में खाते हैं. तो उनके ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ सकता है, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

लूज मोशन का बढ़ाता है खतरा

आम में फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। (Side Effects of Mango) फाइबर पेट के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए तो ये लूज मोशन की समस्या को उत्पन्न कर सकता है।

फोड़े फुंसी को बढ़ाता है

अधिक मात्रा में और बिना धोए आम खाने से फोड़े फुंसी जैसी समस्या हो सकती है। क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है। (Side Effects of Mango) इसलिए आम को हमेशा ठंडा और धो कर ही खाना चाहिए।

Exit mobile version