Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
इन 10 टिप्स को अपनी दिनचर्या में अपनाकर रहें स्वस्थ

इन 10 टिप्स को अपनी दिनचर्या में अपनाकर रहें स्वस्थ

नई दिल्ली: आज के दौर में ज्यादातर लोगों को किसी न किसी चीज को लेकर तनाव रहता है। बढ़ते पॉल्यूशन और तनाव के चलते आज स्वस्थ रहना काफी मुश्किल होता जा रहा है। इस भागती दौड़ती जिंदगी में परिवार की जरुरतों को पूरा करने का जिम्मा उठाने के साथ हम यह भूल जाते हैं कि एक तरफ जहां परिवार पर ध्यान देना जरुरी होता है वहीं उतना जरुरी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी। आज के लेख के माध्यम से जानेंगे, कि किस तरह बिजी शेडयूल के चलते हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं स्वस्थ रहने के टिप्स के बारे में।

अच्छी नींद-

तनाव के लेवल को कम करने के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरुरी है। दिमाग की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए रात को अच्छी नींद लेना जरुरी होता है। इससे तनाव को दूर करने में काफी हद तक राहत मिलती है।

हाइड्रेट-

पानी पीना शरीर के लिए बहुत जरुरी है। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना होता है। शरीर के तापमान को नियंत्रित करने टॉक्सिन को बाहर निकालने और संक्रमण को रोकने के लिए हाइट्रेट रहना बहुत जरुरी होता है। इसलिए एक व्यक्ति को दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए।

नाश्ता-

कई लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए नाश्ता नहीं करते, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। नाश्ता न करने से भूख और ज्यादा लगती है और आप अपने शरीर की आवश्यकता से अधिक खा लेते हैं।

व्यायाम-

स्वस्थ शरीर के लिए शरीर से पसीना निकालना बेहद जरुरी होता है। रोजाना व्यायाम करने से आप फिट और हेल्दी रहने के साथ-साथ शरीर के कई टॉक्सिन को भी बाहर निकालते हैं। रोजाना व्यायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है इतना ही नहीं व्यायाम करने से त्वचा और बाल भी अच्छे रहते हैं।

सुबह जल्दी उठना-

सुबह जल्दी उठने से कई लाभ मिलते हैं। सुबह जल्दी उठने से आपको ध्यान और व्यायाम करने के लिए उचित समय मिल जाता है, जिससे आप दिनभर अच्छा महसूस करते हैं।

एक्टिव रहें-

लोग आजकल लिफ्ट का प्रयोग ज्यादा करने लगे हैं। लिफ्ट लेने के बजाए सीढियां चढ़ना आपके शरीर को फिट और सक्रिय रख सकता है।

घर का खाना-

बाहर का खाना खाने के बजाए, घर का बना हेल्दी खाना खाना चाहिए। घर के बने हेल्दी खाने की कोई तुलना नहीं है। आप  इसमें अपने अनुसार प्रोटीन और कैलोरी की मात्रा को कंट्रोल कर सकते हैं।

हेल्दी ड्रिंक-

शरीर को ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजों का सेवन कराना चाहिए, इसमें हेल्दी ड्रिंक भी बेहतर विकल्प है। हेल्दी शरीर के लिए आप ग्रीन टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है, जो तनाव को दूर करने में सक्षम होती है।

Exit mobile version