Sunday, November 16, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लिवर में सूजन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जान लें उपाय वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

लीवर शरीर में भोजन को पचाने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, रक्त कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, पित्त का उत्पादन करने और ग्लूकोज को स्टोर करने का काम करता है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 19, 2024
in Latest News
Swelling In Liver

Swelling In Liver

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Swelling In Liver: हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग लीवर है, जिसे हिंदी में जिगर कहते हैं। लीवर शरीर में भोजन को पचाने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, रक्त कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, पित्त का उत्पादन करने और ग्लूकोज को स्टोर करने का काम करता है। लीवर शरीर का सबसे बड़ा अंग है और यह अपने आप ही ठीक होता रहता है। लेकिन कई बार लीवर में खराबी आने लगती है। जब लीवर की कोशिकाओं में वसा की मात्रा बढ़ने लगती है, तो लीवर में सूजन आने लगती है। जिसे आम भाषा में फैटी लीवर कहते हैं। फैटी लीवर होने पर हमारे शरीर में कैलोरी की मात्रा फैट में बदल जाती है। जिससे लीवर की कोशिकाओं में फैट जमा होने लगता है, तो चलिए जानते हैं लीवर में सूजन होने पर क्या लक्षण दिखते हैं?

लीवर में लंबे समय तक सूजन रहने से लीवर खराब भी हो सकता है। जब लीवर में वसा की मात्रा लीवर का 10% हो जाती है, तो यह फैटी लीवर बन जाता है। फैटी लीवर पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है। कई बार फैटी लीवर के लक्षण देर से पता चलते हैं, लेकिन हम कुछ सामान्य लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

लिवर में सूजन के ये हैं लक्षण

  • भूख कम लगना
  • गैस, एसिडिटी और पेट फूलना
  • पूरे दिन थकान महसूस होना
  • आंखों और नाखूनों का पीला होना
  • पेशाब का रंग भी गहरा पीला होना
  • कभी-कभी उल्टी जैसा महसूस होना
  • पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • हाथ, पैर और त्वचा पर खुजली

ये भी पढ़े: चीन ने LAC पर 1.2 लाख सैनिकों और भारी हथियारों के साथ मजबूत किया सैन्य दबदबा, पेंटागन की सामने आई रिपोर्ट

लिवर में सूजन का क्या कारण?

लिवर में सूजन का सबसे बड़ा कारण आपकी खराब और अस्वस्थ जीवनशैली है। अगर आप बहुत ज़्यादा शराब पीते हैं। खाने में बहुत ज़्यादा तेल और मसाले खाते हैं। अगर आप टाइप 2 डायबिटीज़ के मरीज़ हैं। बहुत ज़्यादा मोटे हैं और कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं। अगर खून में ज़्यादा चर्बी और हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो फैटी लिवर या लिवर में सूजन हो सकती है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म कमज़ोर होता है या किसी को जेनेटिक कारणों से भी यह हो सकता है।

क्या है इसका उपाय?

अगर आपके लिवर में सूजन है, तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और दवा लें। इसके साथ ही अपनी जीवनशैली को हेल्दी बनाएँ। रोज़ाना व्यायाम करें। जितना हो सके उतना पानी पिएँ। नारियल पानी, दाल, दाल का पानी, छाछ जैसी चीजों का सेवन करें। खाने में लहसुन का सेवन करें। देर रात को खाने से बचें। शाम 7-8 बजे तक खाना खा लें। गैस बनाने वाली चीजों का सेवन कम करें। खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं। जितना हो सके अपने खाने में ब्रोकली, मछली, एवोकाडो जैसी चीजों को शामिल करें।

ये भी पढ़े: संसद में गिरकर BJP सांसद प्रताप सारंगी हुए घायल, राहुल गांधी पर लगाया आरोप

Tags: How to reduce swelling from the liverIs water good for a swollen liverWhat causes swelling of the liver
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Siddharthnagar News

कत्ल से पहले ही उसे हो गया था अहसास, हत्या से पहले ही कातिलों के खिलाफ जुटा लिए सबूत, लाश की हालत देखकर आंखें हो जाएंगी नम

cm devendra fadnavis

'अजित पवार एक दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे...',CM देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कही बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version