Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Healthy Tips : ‘जामुन’ खाने से और भी स्वस्थ हो जाता है शरीर, जानिए इसके अनगिनत फायदे

Healthy Tips : गर्मी का सीजन शुरू होते ही कई ऐसे फल बाजार में आ जाते हैं, जिन्हें खाने के फायदे अनगिनत होते और शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 26, 2025
in Latest News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Healthy Tips : गर्मी का सीजन शुरू होते ही कई ऐसे फल बाजार में आ जाते हैं, जिन्हें खाने के फायदे अनगिनत होते और शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है जामुन। जो दिखने में तो एक छोटा सा फल है, लेकिन ये स्वाद में जितना अनोखा है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। बैंगनी रंग और तीखे-मीठे स्वाद के पीछे छुपे कई ऐसे गुण हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं जामुन के उन फायदों के बारे में जो इसे प्रकृति का अनमोल तोहफा बनाते हैं।

दरअसल, जामुन का वैज्ञानिक नाम सिजीगियम क्यूमिनी है। जामुन भारत सहित दक्षिण एशिया में खूब पाया जाता है। गर्मियों में पैदा होने वाला जामुन स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। आमतौर पर इसको नमक के साथ खाया जाता है। बताया जाता है कि जामुन का फल 70 प्रतिशत खाने योग्य होता है। इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज दो मुख्य स्रोत होते हैं। इसके अलावा, ये अन्य फलों की तुलना में कम कैलोरी प्रदान करता है।

RELATED POSTS

खाली पेट वॉक या खाने के बाद? जानिए कौन सी वॉक वजन घटाने में है अधिक फायदेमंद

खाली पेट वॉक या खाने के बाद? जानिए कौन सी वॉक वजन घटाने में है अधिक फायदेमंद

October 3, 2024

Health Tips: किस वजह से इतनी तेजी से बढ़ता है शादी के बाद महिलाओं का वजन, एक्सपर्ट ने बताई ये बात, आज ही फॉलो करें ये टिप्स

February 20, 2023

इतना ही नहीं, इस फल के बीज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भी काफी अधिक होती है और इसमें विटामिन बी, कैरोटिन, मैग्नीशियम और फाइबर भी पाया जाता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने भी ‘जामुन’ के गुणों का लोहा माना है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित (अक्टूबर, 2022) एक रिपोर्ट के अनुसार, जामुन को डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसी चयापचय (मेटाबॉलिक) समस्याओं के इलाज में खास तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से जामुन मेटाबॉलिक सिंड्रोम नाम की स्थिति में भी फायदेमंद हो सकता है।

शोध के मुताबिक, नतीजों से पता चला कि जामुन इन समस्याओं के लक्षणों और संकेतकों को बेहतर करने में मदद करता है। कई शोधों में ये भी देखा गया कि जामुन न सिर्फ मेटाबॉलिक सिंड्रोम बल्कि दूसरी बीमारियों में भी असरदार है। आज इसे लोक दवा के तौर पर मेटाबॉलिक सिंड्रोम के मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ढेर सारे क्लिनिकल अध्ययनों से साबित हुआ कि जामुन अपने एंटीऑक्सीडेंट, डायबिटीज विरोधी, सूजन कम करने वाले, कैंसर रोधी और कोलेस्ट्रॉल घटाने वाले गुणों की वजह से इन समस्याओं में राहत देता है। फिर भी, इसके इन खास गुणों और स्वास्थ्य लाभों के पीछे के सटीक तत्वों और उनके काम करने के तरीकों को समझने के लिए अभी और शोध की जरूरत है।

जामुन का सेवन कई बीमारियों के लिए कारगर माना जाता है। कहते हैं कि गर्मियों के दिनों में जामुन के सेवन करने से लू नहीं लगती है और यह कैंसर की संभावना को कम करने में भी काफी मददगार साबित होता है। इसके अलावा, आयुर्वेद में जामुन को डायबिटीज के लिए फायदेमंद माना गया है। साथ ही, इसका सेवन खाने को पचाने, स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए लाभकारी और इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसके अलावा, जामुन के सेवन से ‘दिल’ भी काफी स्वस्थ रहता है। जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करके और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाकर हृदय स्वास्थ्य में भी योगदान देते हैं। साथ ही, जामुन के बीज का पाउडर अपने एंटीऑक्सीडेंट गुण की वजह से लीवर के लिए कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद आयरन की वजह से यह ब्लड को शुद्ध करने में मदद करता है।

 

Tags: Healthy Tips
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

खाली पेट वॉक या खाने के बाद? जानिए कौन सी वॉक वजन घटाने में है अधिक फायदेमंद

खाली पेट वॉक या खाने के बाद? जानिए कौन सी वॉक वजन घटाने में है अधिक फायदेमंद

by Kirtika Tyagi
October 3, 2024
0

Healthy tips : चलना हमेशा से एक बेहतरीन व्यायाम माना जाता रहा है। पुराने समय में लोग जिम नहीं जाते...

Health Tips: किस वजह से इतनी तेजी से बढ़ता है शादी के बाद महिलाओं का वजन, एक्सपर्ट ने बताई ये बात, आज ही फॉलो करें ये टिप्स

by Muskaan Rajput
February 20, 2023
0

जैसे ही किसी लड़की की शादी होती है तो उसका जीरो फिगर मोटापे में तब्दील हो जाता है. इसकी शिकार...

Vastu Tips: घर में घड़ी की सही दिशा न होने पर, दिखेगा नकारात्मक शक्ति का प्रभाव

by Web Desk
July 5, 2022
0

Vastu Tips: अक्सर हमने लोगों के घरों में घड़ी लगी हुई देखी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर...

Next Post
Ranchi Crime

रांची में BJP नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने गोलियों से वारदात को दिया अंजाम

Jio AI Cloud : Jio ने free में दे दी अपने यूजर्स को एक बड़ी सौगात जानिए कैसे फोन खोने पर भी डाटा रहेगा सुरक्षित

Jio AI Cloud : Jio ने free में दे दी अपने यूजर्स को एक बड़ी सौगात जानिए कैसे फोन खोने पर भी डाटा रहेगा सुरक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version