Heavy Rainfall: मुश्किलें लेकर आईँ बारिश, महाराष्ट्र में पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौके पर मौत

पहले लोग गर्मी से परेशान से थे..फिर बारिश आई। लगातार बारिश आने की वजह से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं बारिश कई जगहों पर बड़ी समस्या बन गई है। राजधानी दिल्ली समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश कई जगहों पर समस्या बनती जा रही है। आपको बता दे, महाराष्ट्र में पेड़ गिरने की वजह से दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई। वहीं असम में 4 और लोगों की मौत हो गई है। भारी लगातार बारिश ने गुजरात उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर जनजीवन को बहुत प्रभावित किया।

 

4 लोगों की मौत

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 4 और लोगों की मौत हो गई। बारिश और बाढ़ से जुड़े अलग-अलग हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। जबकि 38 हजार लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। महाराष्ट्र की बात करे तो वहां कई शहरों में लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से एक पेड़ गिर गया। ये पेड़ एक गाड़ी पर गिरा जिसपर 2 पुलिसकर्मियों सवार थे। इस हादसे में दोनो पुलिसक्रमियों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के पालघर में लगातार बारिश की वजह से आधी रात को एक घर की दीवार ढह गई है। एक दीवार गिर गई। मुंबई से सटे पालघर के दहानू तालुका में बारिश के कारण एक घर की दीवार ढह गई। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। वहीं मुंबई के असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास भी एक हादसा हुआ, जहां एक घर का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक शख्स घर के अंदर फंसा हुआ था, जिसे रेस्कयू कर बाहर निकाल दिया गया। बात करे राजधानी दिल्ली की तो वहां कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

 

Exit mobile version