Himachal Weather: बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में 90 लोगों की मौत, 4000 करोड़ का नुकसान

देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश ने हालात खराब कर दिए हैं… जहां उत्तर प्रदेश में बारिश ने जल प्रलय जैसे हालात ला दिए हैं..वहीं पहाड़ी इलाकों की हालत बेकार हो रखी है। उत्तराखंड के कोटद्वार में पुल टूट गया है..वहीं हिमाचल प्रदेश में भी हालात बुरे हैं। हिमाचल प्रदेश के 12 जिले बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां बारिश की वजह से 90 लोगों की मौत हुई है। हालांकि कुछ मौतें भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण हुई हैं।

मंत्री रोहित ठाकुर ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश के मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि बारिश से लगभग 90 लोगों की जान चली गई है। कई मौतें भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ वजह से हुई है। वहीं करीब 4,000 करोड़ रुपए की संपत्ति नष्ट हो चुकी है.. करीब 2,000 सड़के बंद होने की खबर है।

कई राज्यों में किया रेड अलर्ट जारी 

बाढ़ के हालात बनते नजर आ रहे हैं जहां अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, वेस्टर्न मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तरी बंगाल, सिक्किम राज्य ऑरेंज अलर्ट पर हैं। वहीं ईस्टर्न राजस्थान, ईस्टर्न एमपी, छत्तीसगढ, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कोस्टल कर्नाटक येलो अलर्ट पर है।

Exit mobile version