Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Birthday special: बनना था एक्टर बन गए म्यूज़िक डायरेक्टर किसके पिता ने बदलवाया रास्ता, एक्टिंग छोड़ संगीत में चमके

हिमेश रेशमिया ने अपने पिता के कहने पर एक्टिंग छोड़ संगीत को चुना। उनकी मेहनत और लगन से वे आज एक कामयाब गायक और म्यूजिक डायरेक्टर बन चुके हैं। ‘आशिक बनाया’ उनका बड़ा हिट रहा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 23, 2025
in मनोरंजन
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Himesh Reshammiya’s Father Changed His Career Path: हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को मुंबई में हुआ था। बचपन में उनका सपना एक्टर बनने का था। लेकिन उनके पिता, मशहूर संगीतकार विपिन रेशमिया ने उन्हें समझाया कि एक्टिंग की दुनिया में सफलता की गारंटी नहीं होती, जबकि संगीत एक स्थिर करियर बन सकता है। पिता की इस सलाह ने हिमेश की सोच को बदल दिया। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही संगीत में दिलचस्पी लेना शुरू कर दी। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला म्यूज़िक स्टूडियो देखा और यहीं से उनके म्यूज़िकल सफर की शुरुआत हुई।
करियर की शुरुआत और बॉलीवुड में पहचान

स्कूल की पढ़ाई के बाद हिमेश कुछ समय थिएटर से भी जुड़े, लेकिन फिर उन्होंने पूरी तरह संगीत की राह पकड़ ली। 1998 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के लिए दो गाने कंपोज किए—‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘तुम पर हम हैं अटके’। ये गाने हिट हुए और हिमेश का नाम इंडस्ट्री में उभरने लगा। इसके बाद उन्होंने तेरे नाम, हैलो ब्रदर और दुल्हनिया हम ले जाएंगे जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया, जिसने उन्हें एक भरोसेमंद म्यूज़िक डायरेक्टर बना दिया।

RELATED POSTS

“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

November 10, 2025
“काम के बदले साथ रहने की डिमांड” — सालों बाद रेनुका शहाणे ने किया खुलासा, बोलीं- शादीशुदा प्रोड्यूसर ने दिया था गंदा ऑफर

“काम के बदले साथ रहने की डिमांड” — सालों बाद रेनुका शहाणे ने किया खुलासा, बोलीं- शादीशुदा प्रोड्यूसर ने दिया था गंदा ऑफर

November 10, 2025

गायक बनने का सफर और सुपरहिट एल्बम

साल 2003 में उनका पहला नॉन-फिल्मी एल्बम आप का सुरूर आया, जिसने चार्ट्स पर तहलका मचा दिया। इसके गाने ‘तेरा सुरूर’ और ‘समझते हो क्या’ हर जगह छा गए।चाहे क्लब हो या रेडियो। उनकी अलग तरह की आवाज़ ने लोगों का ध्यान खींचा और वे एक पॉपुलर पॉप स्टार बन गए। 2005 में उन्होंने खुद गाना शुरू किया और आशिक बनाया आपने ने उनकी गायकी को भी हिट बना दिया। इसके बाद ‘झलक दिखला जा’, ‘अफलातून’, ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘तन्हाइयाँ’ जैसे कई गाने सुपरहिट साबित हुए।

एक्टिंग और निजी ज़िंदगी की कहानी

हिमेश ने 2007 में आप का सुरूर फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की। फिल्म ने ठीक-ठाक बिज़नेस किया, लेकिन एक्टिंग को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। इसके बावजूद हिमेश ने कर्ज़, एक्सपोज़ और हैप्पी हार्डी एंड हीर जैसी फिल्मों में काम किया। निजी जीवन में, उन्होंने 1995 में कोमल से शादी की, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2018 में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी की।

पिता की सीख आज भी ज़िंदा

हिमेश कई बार इंटरव्यू में कहते हैं कि उनके पिता ही उनके असली गुरु थे। उन्होंने न केवल संगीत की बारीकियां सिखाईं, बल्कि उन्हें जिंदगी में अनुशासन और मेहनत की अहमियत भी बताई। पिता की सीख और उनका साथ ही हिमेश की आज की सफलता की नींव बनी।

Tags: Bollywood NewsHimesh Reshammiya Biography
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों...

“काम के बदले साथ रहने की डिमांड” — सालों बाद रेनुका शहाणे ने किया खुलासा, बोलीं- शादीशुदा प्रोड्यूसर ने दिया था गंदा ऑफर

“काम के बदले साथ रहने की डिमांड” — सालों बाद रेनुका शहाणे ने किया खुलासा, बोलीं- शादीशुदा प्रोड्यूसर ने दिया था गंदा ऑफर

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

  बॉलीवुड और मराठी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।...

विदेश में दिलजीत दोसांझ के शो पर फिर विवाद, खालिस्तानी नारे से मचा हंगामा

विदेश में दिलजीत दोसांझ के शो पर फिर विवाद, खालिस्तानी नारे से मचा हंगामा

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को फिर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड में होने वाले...

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज़ से पहले रचा इतिहास, 350 करोड़ के बजट के साथ बनी भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज़ से पहले रचा इतिहास, 350 करोड़ के बजट के साथ बनी भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म

by Sangeeta Sharma
November 8, 2025

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ रिलीज़ से पहले ही चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का...

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगे अर्जुन रामपाल, पहली झलक में दिखा खतरनाक अंदाज

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगे अर्जुन रामपाल, पहली झलक में दिखा खतरनाक अंदाज

by Sangeeta Sharma
November 8, 2025

रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार चर्चा में है। अब इस फिल्म से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक सामने...

Next Post
Religious news: कैलाश पर्वत के पास स्थित इस रहस्यमयी झील को क्यों माना जाता है अशुभ और ख़तरनाक

Religious news: कैलाश पर्वत के पास स्थित इस रहस्यमयी झील को क्यों माना जाता है अशुभ और ख़तरनाक

पति से Alimony में मांगे करोड़ों, BMW और मुंबई में फ्लैट, किसने कहा खुद कमाकर खाएं

पति से Alimony में मांगे करोड़ों, BMW और मुंबई में फ्लैट, किसने कहा खुद कमाकर खाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version