Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

कुछ ऐसी है हिंगलाज माता मंदिर की कहानी, देवी ’नानी पीर’ की सुरक्षा करते हैं बलूचिस्तानी

हिंगलाज माता का ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर बलूचिस्तान में है । यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहीं माता सती का सिर गिरा था।

Vinod by Vinod
May 29, 2025
in Latest News, धर्म, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान में पिछले कई दशकों से बचूल लोग बलूचिस्तान की आजादी को लेकर आंदोलन चलाए हुए हैं। बलूच लड़ाके हरदिन पाकिस्तान आर्मी को चोट पहुंचा रहे हैं। कुछ दिन पहले बलूचिस्तान आर्मी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर हिंगलाज माता हिंदू मंदिर को लेकर जानकारी साझा की थी। ऐसे में हम आपको अपने इस खास अंक में हिंगलाज माता की कहानी से रूबरू कराने जा रहे हैं।

दरअसल, हिंगलाज माता का ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर बलूचिस्तान में है । यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहीं माता सती का सिर गिरा था। ये मंदिर मकरान रेगिस्तान की खेरथार पहाड़ियों के अंत में है। मंदिर एक छोटी प्राकृतिक गुफा में बना हुआ है, जहां एक मिट्टी की वेदी बनी हुई है। देवी की कोई मानव निर्मित छवि नहीं है। बल्कि एक शिला रूप में हिंगलाज माता की आकृति उभरी हुई है।

RELATED POSTS

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

September 27, 2025
कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

August 18, 2025

हिंगलाज माता मंदिर बलूचिस्तान के जिस इलाके में है, वहां पहुंचना काफी कठिन है। रास्ता दुर्गम है और सड़कें भी खराब हैं। नवरात्रि में सिंध- कराची से हजारों हिंदू 500 किमी तक की पैदल यात्रा करके यहां आते हैं। मंदिर में कोई दरवाजा भी नहीं है। हिंगलाज माता को बलूचिस्तान और सिंध के मुस्लिम भी मानते हैं। स्थानीय लोग देवी को कई नामों से बुलाते हैं, जिनमें कोट्टरी, कोट्टवी, कोट्टरिशा शामिल हैं। मुस्लिम भक्त इसे पीर नानी कहते हैं।

हिगंलाज गुफा जिस इलाके में है, वहां तीन ज्वालामुखी हैं। इन्हें गणेश, शिव और पार्वती के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में भगवान राम ने भी दर्शन किए थे। उनके अलावा गुरु गोरखनाथ, गुरुनानक देव, दादा मखान जैसे आध्यात्मिक संत भी यहां आ चुके हैं। हिंगलाज देवी, हिंदू खत्री समुदाय की कुलदेवी भी हैं। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़े तनाव के बाद से बलूचिस्तान काफी चर्चा में है। ऐसे में बलूच आर्मी ने हिंगलाज माता हिंदू मंदिर को लेकर जानकारी साझा की है।

बलूचिस्तान ने 16 मई को हिंगलाज माता मंदिर को लेकर जल्द ही इस मंदिर का भव्य तरीके से पुनर्निर्माण करने की बड़ी घोषणा की है। साथ ही आगे कहा है कि बलूचिस्तान और भारत एक ही हैं, उनके देवी-देवता हमारे भी देवी देवता हैं। बलूच खुद अपने को हिंगमाता की संतान कहते हैं। बचूलों ने दावा किया है कि हिंगमाता मंदिर की सुरक्षा बलूच फाइटर्स के हाथों में हैं। पाकिस्तान ने कईबार मंदिर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन कभी सफल नहीं हुआ।

पौराणिक कथा के अनुसार माता सती के दाह के बाद जब भगवान शिव उनके शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे, तब उनके क्रोध को शांत करने के लिए भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र चलाकर माता सती के शरीर के टुकड़े कर दिए। वे टुकड़े अलग-अलग जगहों पर गिरे थें। मान्यताओं के अनुसार हिंगलाज माता मंदिर में देवी सती का सिर गिरा था। जब पाकिस्तान का जन्म नहीं हुआ था। उस समय भारत की पश्चिमी सीमा अफगानिस्तान और ईरान से जुड़ती थी। उस समय से बलूचिस्तान के मुसलमान हिंगलाज देवी को मानते आ रहे हैं।

यहां बलोच लोग देवी को ’नानी’ कहते हैं और ’नानी पीर’ कहते हुए लाल कपड़ा, अगरबत्ती, मोमबत्ती, इत्र और सिरनी चढ़ाते हैं। इस मंदिर पर आक्रांताओं ने कई हमले किए लेकिन स्थानीय हिन्दू और बलोच लोगों ने इस मंदिर को बचाया। मंदिर के साथ ही गुरु गोरखनाथ का चश्मा है। मान्यता है कि माता हिंगलाज देवी यहां स्नान करने आती हैं। जब से इस इलाके पर बलूस आर्मी की दखल बढ़ी है तब से मंदिर में भक्तों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। हालांकि अभी भी पूरे इलाके की कमान पाक आर्मी के पास ही है, लेकिन बलूच इन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

हिंगलाज सिद्ध पीठ की यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। एक पहाड़ों के रास्ते दूसरा मरूस्थल से होकर। हिंगलाज के दर्शन के लिए यात्रियों का जत्था कराची से चल कर लसबेल पहुंचता है। फिर लयारी कराची से छह-सात मील चलकर ‘हाव’ नदी पड़ती है। यहीं से हिंगलाज तीर्थ की यात्रा शुरू होती है। यहीं संकल्प लेकर लौटने तक की अवधि के लिए संन्यास ग्रहण किया जाता है। इस स्थान पर छड़ी का पूजन होता है और यहीं पर रात में विश्राम करके सुबह हिंगलाज भवानी की जय के साथ मरुतीर्थ की यात्रा शुरू हो जाती है।

रास्ते में कई बरसाती नाले और कुएं भी मिलते हैं। इस इलाके की सबसे बड़ी नदी हिंगोल है जिसके पास ही चंद्रकूप पहाड़ है। चंद्रकूप और हिंगोल नदी के बीच करीब 15 मील का फासला है। मन्नत पूरी होने पर हिंगोल में यात्री, अपने सिर के बाल मुंडवा कर पूजा करते हैं और यज्ञोपवीत पहनते हैं। मंदिर की यात्रा के लिए यहां से पैदल या छोटी गाड़ियों से यात्रा करनी पड़ती है। क्योंकि इससे आगे कोई सड़क नहीं है।

 

Tags: BalochistanHinglaj Mata Hindu TemplePAKISTAN
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

by Vinod
September 27, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टी20 एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में चल रहा है। भारत और पाकिस्तान फाइनल में...

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

कौन है ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी, जिन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स की कुछ ऐसे फोड़ी आंख और कर दिया ‘अंधा’

by Vinod
August 18, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।...

मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो को अपने तरीके से ‘हौंका’, बताया, कैसे 140 करोड़ लोगों की पेशाब से पाक में आएगी सुनामी

मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो को अपने तरीके से ‘हौंका’, बताया, कैसे 140 करोड़ लोगों की पेशाब से पाक में आएगी सुनामी

by Vinod
August 12, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिलावल भुट्टो गीदड़भभकी देना बंद कर। अगर हमारी खोपड़ी सनकी तो फिर से ब्रह्मोस गिरेगी। महल...

Reviving Islam के डॉक्टर के साथ पकड़ा गया जिहादी, 400 पाकिस्तानियों के साथ ‘गजवा-ए- हिन्द’ की रच रहे थे साजिश

Reviving Islam के डॉक्टर के साथ पकड़ा गया जिहादी, 400 पाकिस्तानियों के साथ ‘गजवा-ए- हिन्द’ की रच रहे थे साजिश

by Vinod
August 4, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गुजरात ATS के ऑपरेशन के बाद यूपी एटीएस भी कटरपंथी और पाक के पाले साजिशकर्ताओं के लिए...

एटीएस के हत्थे चढ़ी अलकायदा की खूंखार लेडी टेररिस्ट शमा परवीन, बम के बजाए इस अस्त्र से फैला रही थी जिहाद

एटीएस के हत्थे चढ़ी अलकायदा की खूंखार लेडी टेररिस्ट शमा परवीन, बम के बजाए इस अस्त्र से फैला रही थी जिहाद

by Vinod
July 30, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। गुजरात एटीएस ने सटीक सूचना पर अलकायदा टेरर मॉड्यूल की खूंखार लेडी टेररिस्ट शमा परवीन को...

Next Post
Shaheed Path

Shaheed Path से सीधे किसान पथ तक मिलेगा नया रास्ता, इकाना स्टेडियम के पास बनेगी 4 लेन की सड़क

UP

क्या यूपी में होने वाला है मंत्रिमंडल विस्तार? योगी-राज्यपाल मुलाकात से अटकलें तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version