Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

हमीरपुर के कुडौरा गांव में सिर्फ महिलाएं खेलती हैं होली, पुरुषो को गांव कर दिया जाता है बदर, ये परंपरा सैकड़ों सालों से बदस्तूर जारी।

Vinod by Vinod
March 15, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हमीरपुर। पूरे देश में होली पर्व बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद अब भी यूपी के ऐसे कई शहर हैं, जहां पर पांच दिनों तक रंग-गुलाल उड़ता है। इन्हीं से एक गांव हमीरपुर जनपद का कुडौरा है। यहां पुरूषों के होली खेलने पर बैन हैं। पुरूषों को गांव बदर तो बच्चों को घरों के अंदर बंद कर दिया जाता है। सिर्फ महिलाएं ही रंग-गुलाल उड़ाती है और फाग गीत गाकर होलिकाउत्सव मनाती हैं। ये परंपरा सैकड़ों साल से बदस्तूर जारी है।

यहां सिर्फ महिलाओं ने होली खेली

बुंदेलखंड के हमीरपुर जनपद के कुडौरा गांव की होली पूरे देश से अलग है। यहां होली में पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होता है। होलिका दहन के बाद महिलाएं पुरूषों को गांव से बाहर जाने को कहती हैं। जो पुरूषों गांव नहीं छोड़ते उन्हें घरों के अंदर बंद कर देती हैं। इसके बाद कुछ लड़कियां को लाठी-डंडे देकर गांव के बाहर पहरेदारी के लिए खड़ा कर देती हैं, जिससे की कोई पुरूषों गांव के अंदर दाखिल न हो सके। फिर महिलाओं की टोलियां गांव में रंगों के साथ ठिठौली करती हैं। फाग गीत गाकर होली पर्व को धूमधाम के साथ मनाती हैं। कुछ ऐसा ही इस वर्ष भी हुआ। यहां सिर्फ महिलाओं ने होली खेली।

RELATED POSTS

सक्सेसफुल हुई कुत्ता सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमारी की लव स्टोरी, अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की होने जा रही शादी

सक्सेसफुल हुई कुत्ता सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमारी की लव स्टोरी, अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की होने जा रही शादी

June 10, 2025
पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

May 3, 2025

होली के दिन महिलाओं की हुकूमत

साल भर घूंघट में कैद रहने वाली महिलाएं होली के दिन अपनी हुकूमत चलाती हैं। अगर किसी पुरुष ने इन महिलाओं की होली को देखने की कोशिश की या गांव से गुजर रही महिलाओं की टोली के सामने आने की जुर्रत की तो उसकी दुर्दशा होना निश्चित है। अगर कोई पुरुष इनके बीच फंस जाता है तो उसे भी लैंघा चोली पहनाकर जबरन नाचने पर मजबूर किया जाता है। इसी डर के चलते होली के दिन पुरुष घरों में रहते हैं और महिलाएं घरों के बाहर होली के हुड़दंग का मजा लेती हैं।

होली का इतिहास  पुराना

जिले के कुंडौरा गांव में महिलाओं की होली का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। गांव की बहुएं और बेटियां भी फाग निकलने के दौरान नृत्य करती हैं, जिसे गांव का पुरुष देख नहीं सकता है। यदि किसी ने देखने की हिम्मत भी की तो उन्हें लट्ठ लेकर गांव से ही खदेड़ दिया जाता है। यहां महिलाओं की फाग निकालने की कोई फोटो या वीडियो नहीं बना सकता है। यदि कोई इस अनूठी परंपरा का चोरी-छिपे फोटो लेते पकड़ा गया तो उस पर तगड़ा जुर्माना बोला जाता है और सारी महिलाएं उसकी कोड़ो से पिटाई भी करती हैं।

पुरुषों से अपने बीच में डांस करवाती हैं

गांव की बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी की मानें तो कई पीढ़ियों से यह परंपरा चली आ रही है। मुन्नी देवी बताती हैं कि होली के दूसरे दिन पूरे गांव की महिलाएं और लड़कियां एकजुट होकर होली खेलती हैं, जिसकी टोलियां पूरे गांव में घूमती हैं। इस दिन पूरे गांव के पुरुषों को घरों में कैद रहना पड़ता है। गांव के मुख्य मार्गों में भी महिलाएं मौजूद रहती है, जो किसी भी पुरुष के गांव में आते ही उसको रंगों से सराबोर करते हुए परेशान करती हैं। कभी-कभी तो महिलाओं की टोलियां पुरुषों से अपने बीच में डांस करवाती हैं।

डकैत मेंबर सिंह का पूरे क्षेत्र में आतंक

कुदौरा निवासी निर्मल कुमार बताते हैं कि, उन्नीस सौ सत्तर के दशक में कुंडौरा निवासी खूंखार डकैत मेंबर सिंह का पूरे क्षेत्र में आतंक कायम था। इसको पुलिस के मुखबिरों से बेहद चिढ़ थी। जैसे उसे आभास होता था कि फलां व्यक्ति पुलिस से उसके गैंग की मुखबिरी करता है। वह मौका पाकर उसका सफाया कर देता था। ऐसा ही एक वाकया होली के दिन कुंडौरा गांव में घटित हुआ। गांव के लोग फाग निकालने के लिए रामजानकी मंदिर में एकत्र हुए थे। सभी फाग गायन के साथ रंग अबीर गुलाल की मस्ती में मस्त थे।

रसपाल पाल को गोलियों से भून दिया।

इसी बीच यह खूंखार डकैत मेंबर सिंह अचानक अपने साथियों के साथ आ धमका और फाग गायन कर रहे गांव निवासी रसपाल पाल को गोलियों से भून दिया। होली के दिन हुई इस घटना से पर्व का रंग बदरंग हो गया और घटना के बाद गांव में फाग नहीं निकली। अगले वर्ष होली आने पर ग्रामीणों ने फाग न निकालने का निर्णय लिया। पुरुषों के इस निर्णय के बाद होली का रंग बदरंग होता देखकर गांव की महिलाओं ने साहस दिखाते हुए मोर्चा संभाला और पुरुषों की जगह गांव में फाग निकालकर रंगों के इस पर्व में रंग भरने का कठोर फैसला लिया।

महिलाओं की फाग निकालने की परंपरा डाली

महिलाओं के इस निर्णय पर पुरुषों ने भी मुहर लगा दी और फाग के दौरान गांव से बाहर रहने का निर्णय किया। दरियापुर निवासी ओम हरिहर महाविद्यालय के संरक्षक रहे स्व मुन्नी सिंह सेंगर ने बताते थे कि गांव के जमींदार बडे सिंह की इकलौती बहन भूरी देवी ने दरियापुर में महिलाओं की फाग निकालने की परंपरा डाली थी। तब से इस गांव में महिलाओं द्वारा फाग निकालने की परंपरा विद्यमान हो गई और यह फाग आज भी कायम है। इस फाग में वह सब कुछ होता है जो पुरुषों द्वारा निकाली जाने वाली फाग में समाहित होता है।

 

Tags: hamirpurholi festivalmen do not play Holiwomen play Holi
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

सक्सेसफुल हुई कुत्ता सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमारी की लव स्टोरी, अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की होने जा रही शादी

सक्सेसफुल हुई कुत्ता सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमारी की लव स्टोरी, अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की होने जा रही शादी

by Vinod
June 10, 2025

हमीरपुर।  ‘जनाब’ आपने शादिया ंतो बहुत देखी होंगी। बैंडबाजे की धुन पर थिरके भी होगे। शादी पार्टी में मन पसंद...

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

by Vinod
May 3, 2025

हमीरपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में मां चौरादेवी का एक हजार साल प्राचीन मंदिर है। यहां हरदिन...

Hamirpur

हक की ज़मीन, अफसरों की तिजोरी! DM बंगले के नाम पर 1000 करोड़ की लूट, भयंकर घोटाला उजागर

by Mayank Yadav
April 30, 2025

Hamirpur land scam: हमीरपुर से आई खबर ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की पोल खोल दी है। प्रशासनिक अफसरों...

Holi celebrations leaders wishes : प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी तक देश के सभी दिग्गज नेताओं ने किस तरह दी होली की बधाई

Holi celebrations leaders wishes : प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी तक देश के सभी दिग्गज नेताओं ने किस तरह दी होली की बधाई

by SYED BUSHRA
March 14, 2025

Holi Celebrations  : होली का रंग पूरे देश में फैला हुआ है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस रंगों के...

जानिए सैफई में Akhilesh Yadav ने क्यों खेली फूलों से HOLI, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है कहानी

जानिए सैफई में Akhilesh Yadav ने क्यों खेली फूलों से HOLI, इसके पीछे की बड़ी दिलचस्प है कहानी

by Vinod
March 14, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। होली पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश परिवार के साथ सैफई पहुंचे। यहां अखिलेश यादव...

Next Post
Vadodara Accident

Vadodara Accident : 'नशे में नहीं था, 50 KM/h की रफ्तार से चल रही थी कार...' लॉ स्टूडेंट ने अपने बचाव में पेश किया दावा

Lucknow

Lucknow Uproar: वकील से बदसलूकी का आरोप, पुलिसवालों पर मुकदमा दर्ज, थाने में जमकर हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version