• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

कहानी Arvind Kejriwal की, कैसे बने दिल्ली के CM और APP संयोजक को किसने बताया RSS की ‘कठपुतली’

Arvind Kejriwal's story on Delhi elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को वोंटंग होनी है, ऐसे में अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम की कुर्सी को लेकर पसीना बहा रहे हैं।

by Vinod
January 14, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राजनीति, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Arvind Kejriwal’s story on Delhi elections दिल्ली विधानसभा के चुनाव की डुगडगी बज चुकी है। जीत-हार को लेकर राजनीतिक दलों के नेता सियासी अखाड़े में लाव-लश्कर के साथ उतर चुके हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जारी है तो पोस्टर वार के जरिए पार्टियां एक-दूसरे को घेर रही हैं। आम आदमी पार्टी जहां चौथी बार सत्ता पर काबिज होने की लड़ाई लड़ रही है तो वहीं, बीजेपी इस बार दिल्ली की गद्दी अपने नाम करने के लिए जोर-शोर से मैदान में है। जबकि कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ चुनावी दंगल में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। हालांकि जानकारों का मानना है कि लड़ाई बीजेपी और आम आदमी के बीच ही है। ऐसे में हम आपको आप संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में बताने जा रहे हैं। कैसे वह राजनीति मे ंआए। किस तरह से सियासत के बाजीगर बने। क्यों उन्हें कांग्रेस के अलावा अन्य नेता आरएसएस की कठपुतली कहते हैं।

हरियाणा में हुआ था अरविंद केजरीवाल का जन्म

अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी जिले के खेड़ा गांव में हुआ। अरविंद केजरीवाल ने 1985 में आईआईटी जेई परीक्षा पास की। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आईआईटी खड़गपुर से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह करीब 3 साल तक टाटा स्टील में नौकरी की। नौकरी नहीं भाई तो रिजाइन कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए। 1995 में केजरीवाल ने यूपीएससी एग्जाम पास किया। उनका सिलेक्शन इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) में हुआ। इसके बाद वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त हुए। कुछ सालों तक नौकरी करने के बाद आखिरकार अरविंद केजरीवाल ने 2006 में जॉइंट इनकम टैक्स कमिश्नर के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन ग्रुप का गठन किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने आंदोलन शुरू कर दिए।

Related posts

Arvind Kejriwal

केजरीवाल की समन विरोधी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस, कैसे आया नया राजनीतिक मोड़

July 9, 2025
Arvind Kejriwal

पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार की ये है सबसे बड़ी जीत!

July 7, 2025

अन्ना आंदोलन के थे पुरोधा

अरविंद केजवरीवाल भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के तहत आंदोलन कर रहे थे। तभी अरविंद केजरीवाल की मुलाकात सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से होती है। 2011 में अन्ना के नेतृत्व में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन का शंखनाद होता है। यह आंदोलन कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान कई भ्रष्टाचार घोटालों के उजागर होने के बाद शुरू हुआ था। अन्ना हजारे और आंदोलनकारियों ने सरकार से जन लोकपाल विधेयक (नागरिक लोकपाल विधेयक) लाए जाने की मांग की। आंदोलन को देखते यूपीएस की सरकार ने 18 दिसंबर, 2013 को संसद में इस विधेयक को लेकर आई। इसे संसद से पारित करवाया। फिर जन लोकपाल विधेयक लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के रूप में कानून बन गया। इसे 1 जनवरी, 2014 को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली और यह 16 जनवरी को लागू हुआ।

तब ये लोग भी थे अन्ना के साथ

तब अन्ना हजारे के आंदोलन को किरण बेदी, कुमार विश्वास, अनुपम खेर, जनरल वीके सिंह, योगेंद्र यादव जैसी हस्तियों ने समर्थन दिया था। अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, शाजिया इल्मी जैसे कई लोग इस आंदोलन के बाद हीरो बन गए। अन्ना ने पूरे आंदोलन के वक्त राजनीतिक दलों से दूरी बनाई रखी। पर अन्ना के साथ इस आंदोलन में शामिल कई लोग इसी आंदोलन से नेता बन गए। इन लोगों ने मिलकर आम आदमी पार्टी बनाई। केजरीवाल इसके संयोजक बने। 16 दिसंबर, 2012 को दिल्ली में निर्भया गैंगरेप की घटना के बाद हुए प्रदर्शनों में लोगों की सहानुभूति को आप ने बटोरा। इस आंदोलन से नेता बने केजरीवाल को दिल्ली ने तीन बार अपनी गद्दी पर बैठाया। हालांकि, आम आदमी पार्टी जल्द ही बिखर गई। इससे जुड़े कई लोग दूसरी पार्टियों में शामिल हो गए, तो कुछ ने राजनीति से किनारा कर लिया।

2013 में पहली बार बने मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल ने 2 अक्टूबर 2012 को अपने राजनीतिक दल का गठन किया। 24 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी बनाई गई। 2013 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को हरा दिया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था, लेकिन कांग्रेस ने सरकार में शामिल न होकर बाहर से समर्थन किया, जिसके दम पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर बैठे। फिर साल 2015 में चुनाव हुआ और आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड 67 सीटें जीतकर विधानसभा में पहुंची। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतीं। केजरीवाल ने 16 फरवरी 2020 को रामलीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

अरविंद केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू रखा गया। तब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने कहा था भ्रष्टाचार को लेकर वह राजनीति में आए हैं। कभी घर नहीं लेंगेगे। सुरक्षा भी नहीं रखेंगे। खुद को वीवीआई कल्चर से दूर रखेंगे। अपनी ही कार से चलेंगे। लेकिन सीएम बनने के बाद उन्होंने आवास लिया। सुरक्षा भी ली। अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। उन्हें जेल जाना पड़ा। प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च, 2024 को केजरीवाल को कथित भ्रष्टाचार के लिए गिरफ्तार किया था। उन्हें 13 सितंबर, 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी और जेल से निकलने के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आप नेता आतिशी को अगले विधानसभा चुनाव तक उनके उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया गया है।

इन्होंने बताया आरएसएस का दोस्त

2020 में आप के संस्थापक सदस्य रहे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा था कि 2014 में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने से पहले 2011 में देश में जो भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन हुआ था, उसे बीजेपी और आरएसएस का समर्थन प्राप्त था। इस पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा-लोकतंत्र को खत्म करने और यूपीए सरकार को गिराने के लिए इंडिया अगेंस्ट करप्शन और आम आदमी पार्टी को आरएसएस और बीजेपी ने खड़ा किया। वहीं, स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने भी कहा था कि अरविंद चतुर निकले और उनकी राजनीति बीजेपी-आरएसएस के करीब की ही है। हम उन्हें तब नहीं समझ पाए और जब समझा तो साथ छोड़ दिया।

संदीप दीक्षित ने भी लगाए आरोप

हाल ही में अरविंद केजरीवाल की ओर से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी पर दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने आड़े हाथ लिया। नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, केजरीवाल ने आरएसएस को पत्र क्यों लिखा है?। पत्र तो उनको लिखा जाता है जिनसे सीधा रिश्ता होता है। आप ने ही कहा था कि आपके पिता का आरएसएस से संबंध था। इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में भी इनकी आरएसएस से सीधे-सीधे दोस्ती थी। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दरअसल, केजरीवाल देर सबेर अपनी असलियत जाहिर कर देते हैं। हम जो कहते हैं कि केजरीवाल आरएसएस के एजेंट है वह उनसे बाहर आ ही जाता है।

Tags: Aam Aadmi PartyARVIND KEJRIWALDelhi Assembly Elections
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी कैलेंडर, कहा- ‘सपा मनाएगी सोशलिस्ट फेस्टिवल’

Next Post

महाकुंभ से पहले ‘पर्यावरण बाबा’ ने लोगों से किया आग्रह, महत्वपूर्ण सीखों का आह्वान किया

Vinod

Vinod

Related Posts

Arvind Kejriwal

केजरीवाल की समन विरोधी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस, कैसे आया नया राजनीतिक मोड़

by Gulshan
July 9, 2025
0

Arvind Kejriwal : दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर...

Arvind Kejriwal

पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार की ये है सबसे बड़ी जीत!

by Gulshan
July 7, 2025
0

Arvind Kejriwal : रविवार को संगरूर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पंजाब को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2024 में...

Arvind Kejriwal

इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार, केजरीवाल की AAP का चौंकाने वाला फैसला

by Gulshan
June 3, 2025
0

Arvind Kejriwal : 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार...

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च की AAP की छात्र इकाई, जानें क्या है इसका दमदार नाम!

by Gulshan
May 20, 2025
0

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी अब देशभर में अपनी पकड़ मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा...

Next Post
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ से पहले 'पर्यावरण बाबा' ने लोगों से किया आग्रह, महत्वपूर्ण सीखों का आह्वान किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

September 29, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version