Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Delhi-NCR में मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान-यूपी सहित कई राज्यों में बरसेंगे बादल। पढ़ें IMD का अपडेट

Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की आशंका व्यक्त की है। राजधानी दिल्ली के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 1, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IMD Monsoon: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश जारी है। इस बीच अरब सागर में उठे तूफान असना का असर भी ज्यादा देखने को नहीं मिला। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश थमने के बाद से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। आईएमडी के मुताबिक रविवार को बादल छाए रहेंगे, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 और 2 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

आईएमडी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने 1 और 2 सितंबर के (IMD) लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। 2 सितंबर को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

RELATED POSTS

Weather : ठंड गायब, बारिश का कहर, दिल्ली-NCR से बिहार तक मौसम का बदल रहा मिजाज

Weather : ठंड गायब, बारिश का कहर, दिल्ली-NCR से बिहार तक मौसम का बदल रहा मिजाज

November 7, 2024
Weather

Weather Today: Delhi-NCR में मौसम की चाल फिर बदलेगी, मिलेगी तेज बारिश और उमस से राहत, IMD का येलो चेतावनी

August 23, 2024

हिमाचल में बारिश के चलते 72 सड़कें बंद

पहाड़ी राज्य हिमाचल की बात करें तो यहां भी आज मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण प्रदेश की 72 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रदेश में बारिश के कारण 10 बिजली और 32 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं। अब तक प्रदेश में बारिश के कारण 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी में आज बारिश के आसार

दिल्ली के पड़ोसी राज्य यूपी में भी आज बारिश होने की संभावना है। अगले 3 दिनों में भारी (IMD) बारिश की संभावना है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 2 सितंबर को भी प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश

मैदानी राज्य राजस्थान में भी पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई। दौसा, झालावाड़, जोधपुर, जैसलमेर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार धौलपुर, करौली, गंगानगर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में भारी बारिश के चलते चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर एक घर पर गिर गया। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। आईएमडी ने आज आंध्र प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कई जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

सितंबर के पहले दिन इन राशि वालों की किस्मत चमकेगी और उनकी झोली भर जाएगी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

Tags: delhi ncr weather todayweather today update
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Weather : ठंड गायब, बारिश का कहर, दिल्ली-NCR से बिहार तक मौसम का बदल रहा मिजाज

Weather : ठंड गायब, बारिश का कहर, दिल्ली-NCR से बिहार तक मौसम का बदल रहा मिजाज

by Kirtika Tyagi
November 7, 2024
0

Weather : दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को इन दिनों ठंड का इंतजार है, लेकिन नवंबर में भी...

Weather

Weather Today: Delhi-NCR में मौसम की चाल फिर बदलेगी, मिलेगी तेज बारिश और उमस से राहत, IMD का येलो चेतावनी

by Mayank Yadav
August 23, 2024
0

Weather Today: 20 अगस्त को दिल्ली में हुई बारिश के बाद उमस बढ़ने लगी है। लोग यहां गर्मी और उमस...

Weather today, Today Weather Forecast 5 august 2024, delhi ncr weather today

Weather Update : दिल्ली-यूपी समेत देश के इन हिस्सों में भारी बारी के संकेत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by Gulshan
August 5, 2024
0

Weather Update : उत्तर भारत में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर,...

Next Post
LPG Price Hike

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ी, दिल्ली से मुंबई तक जानें कीमत

KC Tyagi Resign

बिहार CM नीतीश कुमार के खास केसी त्यागी का इस्तीफा, जेडीयू में सब ठीक है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version