Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

IND Vs SA T20 4th : जोहानिसबर्ग मैच में हुई शानदार जीत, संजू सैमसन ने रिकॉर्ड्स के साथ रचा नया कीर्तिमान…

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले गए टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतकीय पारियां खेलकर रिकॉर्ड्स की दुनिया में हलचल मचा दी।

Gulshan by Gulshan
November 16, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
IND Vs SA T20 4th
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

No Content Available

IND Vs SA T20 4th : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर (शुक्रवार) को जोहानिसबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 135 रन से शानदार जीत हासिल की। भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 284 रन का विशाल लक्ष्य रखा, लेकिन अफ्रीकी टीम केवल 148 रन ही बना पाई और 18.2 ओवर में सिमट गई। इस जीत के साथ ही, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली। तिलक वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के अवार्ड से नवाजा गया।

यह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले, साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 111 रन से हराया था। वहीं भारत के लिए यह टी20 इंटरनेशनल में रनों के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी जीत थी। साल 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 168 रन से जीत दर्ज की थी, जो इस फॉर्मेट में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा, 2018 में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में 143 रन से जीत हासिल की थी।

सैमसन ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

संजू सैमसन ने रोहित शर्मा का एक खास रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 8 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की है, जिन्होंने यह कारनामा 3 बार किया है। सैमसन ने यह कमाल जोहानिसबर्ग में दिखाया। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2 छक्के लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : अग्निकांड के बाद झांसी पहुंचे ब्रजेश पाठक, मांगी 10 घंटे की पूरी रिपोर्ट

इसके अलावा, सैमसन ने केएल राहुल और ईशान किशन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर बैटर बन गए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि ईशान और राहुल ने 3-3 अर्धशतक बनाए हैं।

Tags: IND Vs SA T20 4th
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Weather

UP Weather : इन जिलों में कोहरे का अलर्ट हुआ जारी, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Bijnor

बिजनौर सड़क दुर्घटना, शादी की खुशियां मातम में बदली, कोहरे के कारण 7 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version