Wednesday, November 5, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

New York Mayor election:भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले indo muslim मेयर, ट्रंप की धमकी के बावजूद रचा इतिहास

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने ट्रंप की धमकी और विरोध के बावजूद न्यूयॉर्क के मेयर का चुनाव जीता। उनकी पत्नी रामा दुवाजी ने चुनाव अभियान की रचनात्मक रणनीति में अहम भूमिका निभाई।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 5, 2025
in विदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Indian-Origin Zohran Mamdani Creates History: जोहरान ममदानी ने डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के विरोध के बीच बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय फिल्मकार मीरा नायर के बेटे और अफ्रीकी मूल के विद्वान महमूद ममदानी के बेटे हैं जोहरान।

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास रचते हुए न्यूयॉर्क शहर के मेयर का चुनाव जीत लिया है। 34 वर्षीय ममदानी ने यह जीत उस समय हासिल की जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो न्यूयॉर्क को फंड नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद ममदानी ने अपने विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की।

RELATED POSTS

No Content Available

जोहरान को इस दौरान एलन मस्क के विरोध और दो बड़े दिग्गज प्रतिद्वंदियों स्वतंत्र उम्मीदवार एंड्र्यू क्युओमो और रिपब्लिकन नेता कर्टिस स्लिवा से भी कड़ा मुकाबला झेलना पड़ा। इसके बावजूद जनता ने उनके विचारों और सादगी पर भरोसा जताया।

कौन हैं जोहरान ममदानी?

जोहरान क्वामे ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था। उनके पिता महमूद ममदानी अफ्रीकी इतिहास के प्रसिद्ध विद्वान हैं, जबकि उनकी मां मीरा नायर भारत की जानी-मानी फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने मॉनसून वेडिंग और द नेमसेक जैसी मशहूर फिल्में बनाई हैं।

बचपन में ममदानी का परिवार युगांडा से दक्षिण अफ्रीका और फिर न्यूयॉर्क आ गया। उन्होंने ब्रॉन्क्स हाई स्कूल ऑफ साइंस से पढ़ाई की और 2014 में बोडोइन कॉलेज से अफ्रीकाना स्टडीज़ में स्नातक किया। दिलचस्प बात यह है कि जोहरान अच्छी हिंदी बोलते हैं, और उन्होंने अपने चुनाव अभियान में हिंदी भाषा का उपयोग कर भारतीय मूल के मतदाताओं का दिल जीता।

राजनीति में कदम और उपलब्धियां

कॉलेज के दिनों में उन्होंने स्टूडेंट्स फॉर जस्टिस इन पलेस्टाइन संगठन की स्थानीय शाखा बनाई थी। इसके बाद उन्होंने फोरक्लोजर प्रिवेंशन काउंसलर के रूप में काम किया और धीरे-धीरे राजनीति में सक्रिय हो गए।

2017 में उन्होंने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका (DSA) में शामिल होकर न्यूयॉर्क की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। 2020 में उन्होंने क्वींस के 36वें जिले से चुनाव जीतकर राज्य विधानसभा में प्रवेश किया। 2022 और 2024 में वे निर्विरोध चुने गए, और अब तक 20 विधेयक पेश कर चुके हैं, जिनमें से तीन कानून बन चुके हैं।

पत्नी रामा दुवाजी का अहम योगदान

जोहरान की सफलता में उनकी पत्नी रामा दुवाजी की भी बड़ी भूमिका रही। 28 वर्षीय रामा एक कलाकार और डिजाइनर हैं। उन्होंने जोहरान के पूरे चुनाव अभियान की विजुअल पहचान (Visual Identity) तैयार की जिसमें मेट्रोकार्ड येलो, मेट्स ब्लू और फायरहाउस रेड रंगों का मिश्रण और आकर्षक टाइपोग्राफी शामिल थी।

रामा ने सोशल मीडिया रणनीति और प्रचार अभियानों को भी संभाला। उनका जन्म टेक्सास में हुआ और वे दुबई व कतर में पली-बढ़ीं। उन्होंने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से मास्टर्स किया है।

दोनों की मुलाकात 2021 में डेटिंग ऐप Hinge पर हुई थी। 2024 में दोनों ने सगाई और विवाह किया। हालांकि दुबई में हुई सगाई पर कुछ लोगों ने आलोचना की, क्योंकि जोहरान खुद को समाजवादी मानते हैं। मगर रामा ने इन बातों की परवाह किए बिना अपने पति के अभियान को रचनात्मक ऊर्जा और भावनात्मक समर्थन से भरपूर बनाए रखा।

Tags: New York MayorZohran Mamdani
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Pensioners Life Certificate:पेंशनर्स को कोषागार की भीड़ से मिल गई राहत, कौन घर जाकर बनाएगा जीवित प्रमाणपत्र

Pensioners Life Certificate:पेंशनर्स को कोषागार की भीड़ से मिल गई राहत, कौन घर जाकर बनाएगा जीवित प्रमाणपत्र

कौन है अमोल मजूमदार जो रियललाइफ के बने ‘कबीरखान’, जानें महिला क्रिकेट टीम को कैसे जितवाई वर्ल्डकप की ट्रॉफी

कौन है अमोल मजूमदार जो रियललाइफ के बने ‘कबीरखान’, जानें महिला क्रिकेट टीम को कैसे जितवाई वर्ल्डकप की ट्रॉफी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version