Site icon News1India

International news : ट्रंप के कैंडल लाइट डिनर का हिस्सा बने अंबानी दंपत्ति, मोदीराज में भारतीय उद्योगपति ने विश्व पटल पर छोड़ी अपनी छाप

Ambani family at Donald Trump's inauguration event

International news : डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के मौके पर आयोजित खास कार्यक्रमों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने हिस्सा लिया। ये कार्यक्रम वाशिंगटन डीसी में आयोजित हुआ था। इस डिनर में दुनिया भर के बड़े कारोबारी, वैश्विक व्यापार जगत के नेता और ट्रंप के कैबिनेट के नामित सदस्य भी मौजूद थे।

अन्य भारतीय उद्योगपति भी दिखे

अंबानी परिवार के अलावा, डिनर में अन्य भारतीय उद्योगपति भी मौजूद थे। एम3एम डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक पंकज बंसल और ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक कल्पेश मेहता भी इस आयोजन का हिस्सा थे। कल्पेश मेहता भारत में ट्रंप टावर्स प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभा चुके हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में कल्पेश मेहता को मुकेश और नीता अंबानी के साथ देखा गया।

खास अंदाज में दिखा अंबानी परिवार

इस आयोजन में मुकेश अंबानी ने काले रंग का सूट पहना, जबकि नीता अंबानी सिल्क साड़ी और ओवरकोट में नजर आईं। इस इवेंट में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गज भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरें

कल्पेश मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रंप और उनके परिवार के साथ ली गई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, 45वें और 47वें राष्ट्रपति के साथ इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ आतिशबाजी का आनंद लेते दिख रहे थे।

खास कैंडललाइट डिनर

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से एक रात पहले आयोजित कैंडललाइट डिनर में अंबानी परिवार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस डिनर में ट्रंप के परिवार और उनके करीबी दोस्तों का जमावड़ा था।

ब्लैक टाई रिसेप्शन में भी शामिल होंगे

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अंबानी परिवार को एक और बड़े आयोजन में शामिल होना था। यह ब्लैक टाई रिसेप्शन रिपब्लिकन मेगा-डोनर मिरियम एडेलसन और मार्क जुकरबर्ग द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें दुनिया के बड़े कारोबारी और प्रभावशाली लोग शामिल हुए।

क्यूं था यह इतना खास

अंबानी परिवार का इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते कारोबारी संबंधों को दिखाता है। इस तरह के आयोजनों में शामिल होकर भारतीय उद्योगपति वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को और मजबूत कर रहे हैं।

Exit mobile version