Friday, November 6, 2026 3:29 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » COP30 Fire Incident: ब्राज़ील के बेलेम में COP30 सम्मेलन में लगी आग मचा हड़कंप, भारतीय प्रतिनिधिमंडल पूरी तरह सुरक्षित

COP30 Fire Incident: ब्राज़ील के बेलेम में COP30 सम्मेलन में लगी आग मचा हड़कंप, भारतीय प्रतिनिधिमंडल पूरी तरह सुरक्षित

ब्राज़ील के बेलेम में चल रहे संयुक्त राष्ट्र COP30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल पर अचानक आग लग गई। धुएं से 13 लोग प्रभावित हुए, जबकि हजारों को तुरंत बाहर निकाला गया। अग्निशमन दल ने छह मिनट में आग बुझा दी।

by SYED BUSHRA
22/11/2025
COP30 fire incident Brazil

COP30 fire: ब्राज़ील के बेलेम शहर में हो रहे संयुक्त राष्ट्र सीओपी30 जलवायु सम्मेलन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग दोपहर करीब दो बजे ब्लू ज़ोन में लगी, जहां बड़ी मीटिंग्स, देशों के पवेलियन, मीडिया सेंटर और शीर्ष प्रतिनिधियों के दफ़्तर स्थित हैं। आग की खबर मिलते ही हजारों लोग बाहर की ओर दौड़ पड़े और पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यूएनएफसीसीसी सचिवालय ने तुरंत चेतावनी जारी करते हुए स्थल खाली कराने का आदेश दिया।

13 लोगों का मौके पर ही किया गया उपचार

संयुक्त राष्ट्र COP30 प्रेसीडेंसी और यूएनएफसीसीसी ने बताया कि धुएं से 13 लोग प्रभावित हुए, जिनका वहीं प्राथमिक उपचार किया गया। सभी की हालत पर नजर रखी जा रही है। आग लगते ही यूनाइटेड नेशंस सुरक्षा विभाग ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया।

RELATED NEWS

No Content Available

बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस उस समय परिसर में मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी ब्लू ज़ोन में थे, लेकिन मंत्रालय की ओर से पुष्टि की गई कि वे और पूरी भारतीय टीम सुरक्षित बाहर निकल गई।

अग्निशमन विभाग ने 6 मिनट में आग पर काबू पाया

संयुक्त बयान में बताया गया कि अग्निशमन कर्मियों ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए लगभग छह मिनट में आग बुझा दी। फिलहाल पूरे क्षेत्र की जांच चल रही है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि आग से किसी की मौत की खबर नहीं है। यह भी पुष्टि की गई कि ग्रीन ज़ोन, जहां प्रदर्शनियां और सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं, इस आग से प्रभावित नहीं हुआ है। हालांकि कई कार्यक्रम रद्द हो गए हैं, जिससे सम्मेलन के तय समय पर पूरा होने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिसर पूरी तरह खाली कराया गया

यूएनडीएसएस ने बताया कि घटना के बाद कर्मचारी गिनती की प्रक्रिया शुरू की गई और सभी संयुक्त राष्ट्र संगठनों ने पुष्टि की कि उनका स्टाफ सुरक्षित है। प्रभावित जगह को अभी बंद रखा गया है। मेजबान देश के अग्निशमन प्रमुख ने पूरे परिसर को खाली कराने के आदेश दिए हैं, और शाम तक स्थिति पर अपडेट जारी किया जाएगा।

यूएनएफसीसीसी ने अपने अगले बुलेटिन में बचाव दल की तेजी की सराहना की और कहा कि नुकसान सीमित है, लेकिन परिसर रात आठ बजे तक बंद रहेगा।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

आग के कुछ ही मिनटों बाद इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बाहर निकाले गए हजारों लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। अस्थायी टेंटों से उठता घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिख रहा था।

जलवायु परिवर्तन पर दुनिया के 190 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि यहां चर्चा के लिए एकत्रित हैं। COP30 सम्मेलन 10 से 21 नवंबर तक अमेज़न क्षेत्र के ब्राज़ीलियाई शहर बेलेम में आयोजित किया जा रहा है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Nationwide New Labour Codes Implementation

Labour Reforms: भारत में नए लेबर कोड लागू, गिग वर्कर, महिलाएं को मिलीं कई नई सुविधाएं, सोशल सिक्योरिटी और सुरक्षा नियम हुए मजबूत

GDP

GDP सिस्टम में शामिल होंगी नई माइनिंग और फाइनेंशियल सेवाएं, आर्थिक आंकलन होगा और सटीक

सर्दियों में बाजरा या मक्का—कौन सा अनाज है ज्यादा फायदेमंद? जानिए विज्ञान क्या कहता है!

सर्दियों में बाजरा या मक्का—कौन सा अनाज है ज्यादा फायदेमंद? जानिए विज्ञान क्या कहता है!

POPULAR POST

Lucknow Theft : फर्स्ट AC में महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार खींची चेन, फिर भी मदद नहीं पहुंची

Lucknow Theft : फर्स्ट AC में महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार खींची चेन, फिर भी मदद नहीं पहुंची

November 3, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India