Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

कौन से देशो की घटती पापुलेशन बढ़ा रही है टेंशन, साम दाम, कोई उपाय नहीं आ रहे हैं काम

चीन, Turkey , वियतनाम, उत्तर कोरिया और न्यूजीलैंड जैसे देश अब बढ़ती नहीं, घटती आबादी की चुनौती से जूझ रहे हैं। सरकारें नए उपाय कर रही हैं।नतीजे अब तक संतोषजनक नहीं हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 8, 2025
in विदेश
चीन, तुर्किए, वियतनाम, उत्तर कोरिया और न्यूजीलैंड जैसे देश अब बढ़ती नहीं, घटती आबादी की चुनौती से जूझ रहे हैं। सरकारें नए उपाय कर रही हैं।नतीजे अब तक संतोषजनक नहीं हैं।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Shrinking Population, Rising Tension,कभी दुनिया के कई देश जनसंख्या बढ़ने को लेकर परेशान थे, लेकिन अब यही देश घटती आबादी से चिंतित हैं। इन देशों की जनसंख्या इतनी तेजी से घट रही है कि वहां की सरकारें अब लोगों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। कई जगह तो इसके लिए आर्थिक मदद भी दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद जनसंख्या गिरने की रफ्तार नहीं रुक रही। बढ़ती उम्र की आबादी और कम होती युवा जनसंख्या अब इन देशों के लिए नई समस्या बन चुकी है। आइए जानते हैं उन 5 देशों के बारे में जो आज जनसंख्या घटने के संकट से जूझ रहे हैं।

चीन: जनसंख्या में लगातार तीसरे साल गिरावट

चीन, जो एक समय दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश था, अब जनसंख्या घटने की समस्या से परेशान है। लगातार तीन साल से वहां की आबादी कम हो रही है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि सदी के अंत तक चीन की आबादी 1.4 अरब से घटकर करीब 80 करोड़ रह जाएगी। चीन की कड़ी “एक बच्चे की नीति” और बढ़ती महंगाई ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। आज वहां के युवा शादी और बच्चों से दूरी बना रहे हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

 Turkey : जनसंख्या घटने को बताया युद्ध से बड़ा खतरा

तुर्किए में भी जन्मदर तेजी से गिर रही है। वहां के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने इसे देश के लिए युद्ध से भी बड़ा खतरा बताया है। सरकार ने 2025 को “परिवार वर्ष” और 2026 से “परिवार दशक” घोषित कर दिया है। नवविवाहितों को बच्चों के लिए प्रोत्साहन देने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद वहां की आबादी कम हो रही है।

वियतनाम: खत्म की दो बच्चों की सीमा

वियतनाम में 1999 से 2022 तक जन्मदर औसतन 2.1 रही, लेकिन 2024 में यह घटकर 1.91 रह गई है। इस गिरावट को देखते हुए सरकार ने दो बच्चों की पुरानी नीति को खत्म कर दिया है। अब वहां के नागरिक जितने चाहे उतने बच्चे पैदा कर सकते हैं, ताकि आबादी में फिर से बढ़ोतरी हो सके।

उत्तर कोरिया: आंकड़े छिपे, लेकिन चिंता साफ

उत्तर कोरिया भले ही अपनी जनसंख्या से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक नहीं करता, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वहां की जन्मदर 1.78 है। यह दर चीन, जापान और साउथ कोरिया से ज़्यादा है, लेकिन फिर भी 2.1 के आवश्यक स्तर से नीचे है। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो वहां श्रमिकों की कमी और सामाजिक ढांचे पर असर पड़ सकता है।

न्यूजीलैंड: बच्चों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट

न्यूजीलैंड में 2023 में जन्मदर गिरकर सिर्फ 1.56 रह गई, जो अब तक का सबसे कम स्तर है। 2022 में यह 1.66 थी। जबकि यहां 15 से 49 साल की महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, फिर भी बच्चे पैदा करने की प्रवृत्ति घट रही है। यह दिखाता है कि वहां की नई पीढ़ी अब पेरेंटहुड को प्राथमिकता नहीं दे रही।

Tags: Demographic CrisisGlobal Population Trends
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Harshvardhan Rane

फ्लाइट में हर्षवर्धन राणे को देख फूट-फूटकर रो पड़ी फैन, एक्टर ने दिया आशिर्वाद, लोग बोले- "असली हीरो है!"

MPL 2025

MPL 2025: इस खिलाड़ी से डरकर गेंदबाज लगे भागने, मैदान पर आया रनों का तुफान !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version