Monday, May 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Dhaka Buffaloes: ‘सोशल मीडिया पर छाए ट्रंप’ और ‘नेतन्याहू’ नाम के अनोखे भैंसे, सेल्फी लेने वालों की उमड़ी भीड़

ढाका के पास मौजूद ‘डोनाल्ड ट्रंप’ और ‘बेंजामिन नेतन्याहू’ नाम के दो भैंसे अपने अलग लुक और स्वभाव के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। लोग इन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए फार्म पहुंच रहे हैं।

by SYED BUSHRA
May 18, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

International news: Donald Trump और Benjamin Netanyahu के नाम पर रखे गए दो भैंसे इन दिनों बांग्लादेश के ढाका के पास लोगों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बने हुए हैं। इन दोनों भैंसों को देखने के लिए फार्म पर लोगों की भीड़ जुट रही है। सोशल मीडिया पर भी इनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सुनहरे बालों वाला ‘डोनाल्ड ट्रंप’

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक भैंस का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रखा गया है। इस भैंस का वजन करीब 700 किलो बताया जा रहा है। इसकी सबसे खास बात इसका हल्के रंग का शरीर और सिर पर मौजूद सुनहरे बाल हैं। फार्म पर आने वाले लोग कहते हैं कि इसके बाल बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप के मशहूर हेयरस्टाइल जैसे दिखाई देते हैं। भैंस के मालिक जियाउद्दीन मृधा ने बताया कि जब उनके छोटे भाई ने इस भैंस का अलग अंदाज देखा, तो उसने मजाक-मजाक में इसका नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया। इसके बाद यह नाम इतना मशहूर हो गया कि अब हर कोई इसी नाम से इसे पहचानता है।

RELATED NEWS

No Content Available

फार्म पर पहुंचे एक व्यक्ति ने हंसते हुए कहा कि इसका चेहरा भले ही ट्रंप जैसा लगता हो, लेकिन इसका स्वभाव बिल्कुल अलग है। यह काफी शांत, सीधा और लोगों से प्यार से रहने वाला जानवर है। जानकारी के मुताबिक, ईद से पहले ही इस खास भैंस को अच्छी कीमत में बेच दिया गया है।

‘नेतन्याहू’ का गुस्सैल अंदाज

दूसरी तरफ, नारायणगंज इलाके में मौजूद एक और भैंस लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसका नाम ‘बेंजामिन नेतन्याहू’ रखा गया है। यह भैंस करीब 750 किलो का है और अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण काफी चर्चित हो चुका है। फार्म के मैनेजर का कहना है कि यह भैंस बेहद शरारती और आक्रामक है। यह अक्सर तेज आवाज में फुंफकारता है और कई बार देखभाल करने वालों की तरफ दौड़ पड़ता है। इसका व्यवहार कब बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इसी वजह से इसका नाम ‘नेतन्याहू’ रखा गया।

सेल्फी लेने वालों की उमड़ी भीड़

इन दोनों भैंसों की लोकप्रियता अब इतनी बढ़ चुकी है कि लोग दूर-दूर से इन्हें देखने फार्म पर पहुंच रहे हैं। कई लोग इनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी के बीच इन अनोखे नामों वाले भैंसों को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
सोशल Media पर भी लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि इन जानवरों का स्वभाव सच में उन नेताओं से मिलता-जुलता है, जबकि कुछ इसे सिर्फ एक मजेदार संयोग मान रहे हैं। हालांकि, इन दोनों भैंसों ने लोगों का खूब मनोरंजन जरूर किया है।

Tags: Benjamin Netanyahu buffaloDonald Trump buffalo
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
NEET Paper Leak: करोड़ों के गुप्त सौदे ,छात्रों के परिवारों तक पहुंची CBI जांच, कई अभिभावकों से पूछताछ, बच्चों लिए पेपर खरीदने का शक

NEET Paper Leak: करोड़ों के गुप्त सौदे ,छात्रों के परिवारों तक पहुंची CBI जांच, कई अभिभावकों से पूछताछ, बच्चों लिए पेपर खरीदने का शक

Stock Market Crash: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों में हड़कंप, रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

Stock Market Crash: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों में हड़कंप, रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist