Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

New Tariff plans: डोनाल्ड ट्रंप ने दोस्तों पर ही फोड़ा टैरिफ बम, किन देशों को दी चेतावनी,कब से लागू होंगे नए टैक्स

डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने इन देशों चेतावनी दी जवाबी टैक्स लगाया तो अमेरिका और सख्त कदम उठाएगा।

by SYED BUSHRA
July 8, 2025
in विदेश
Donald Trump New Tariff Decision on Japan and South Korea

 Donald Trump New Tariff Decision on Japan and South Korea : अमेरिका के पूर्व और फिर से निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया के प्रमुख देशों पर कड़ा रुख दिखाया है। इस बार उन्होंने एशिया के दो बड़े सहयोगी देशों जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले सामानों पर 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर खुले तौर पर की। यह फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि दोनों देशों के साथ अमेरिका का व्यापार लगातार घाटे में रहा है। ट्रंप का कहना है कि अब अमेरिका “फेयर ट्रेड” यानी बराबरी के व्यापार की तरफ बढ़ेगा, ताकि अमेरिकी कंपनियों और कामगारों को नुकसान न हो।

सोशल मीडिया पर खुला संदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के नाम दो खुले पत्र जारी किए। इन पत्रों में उन्होंने साफ कहा कि अगर दोनों देशों ने जवाबी टैक्स लगाया तो अमेरिका और ज्यादा सख्त टैरिफ लागू करेगा।

RELATED NEWS

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

September 1, 2026
Trump Approval गिरकर 33% पर पहुंची, Iran War से बढ़ी नाराजगी; 80% अमेरिकी क्यों बोले- जंग लंबी चलेगी

Trump Approval गिरकर 33% पर पहुंची, Iran War से बढ़ी नाराजगी; 80% अमेरिकी क्यों बोले- जंग लंबी चलेगी

August 18, 2026

अपने पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि जापान ने वर्षों से अमेरिका के साथ असमान व्यापार किया है। इसलिए अब अमेरिका भी 1 अगस्त 2025 से जापान से आने वाले सभी प्रोडक्ट्स पर 25% टैक्स लगाएगा।

ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि अगर जापान या दक्षिण कोरिया ने अपने टैरिफ बढ़ाए तो अमेरिका भी अपना टैक्स और बढ़ा देगा। उन्होंने कहा, “अगर आप अपने टैक्स बढ़ाते हैं तो हम भी अपने 25% टैरिफ के ऊपर और बढ़ाएंगे।”

अमेरिकी कंपनियों के लिए छूट का ऑफर

ट्रंप ने अपने पत्र में यह प्रस्ताव भी रखा कि अगर जापान की कंपनियां अमेरिका में फैक्ट्रियां लगाएं और यहीं निर्माण करें तो उन पर किसी तरह का टैरिफ नहीं लगेगा। उन्होंने वादा किया कि इस स्थिति में उन कंपनियों को तमाम मंज़ूरियां भी जल्दी मिलेंगी।

दक्षिण कोरिया को भी मिली चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने बिल्कुल ऐसा ही पत्र दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग को भी भेजा है। उन्होंने वहां भी 25% टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है। साथ ही साफ चेतावनी दी है कि अगर दक्षिण कोरिया ने बदले में कोई टैक्स लगाया तो अमेरिका और ज्यादा सख्ती करेगा।

सहयोग के लिए भी रखा विकल्प खुला

ट्रंप ने अपने दोनों पत्रों में यह भी कहा कि अमेरिका आगे भी दोनों देशों के साथ व्यापारिक साझेदारी बनाए रखना चाहता है। अगर जापान और दक्षिण कोरिया अपने बाजार अमेरिकी कंपनियों के लिए खोलते हैं और अपने टैरिफ कम करते हैं, तो अमेरिका भी अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकता है।

Tags: International TradeUS Politics

SYED BUSHRA

Related Posts

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

by Kirtika Tyagi
September 1, 2026

US Politics: 'ड्रॉप साइट' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के करीब 100 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सांसदों और संभावित चुनावी उम्मीदवारों ने...

Trump Approval गिरकर 33% पर पहुंची, Iran War से बढ़ी नाराजगी; 80% अमेरिकी क्यों बोले- जंग लंबी चलेगी

Trump Approval गिरकर 33% पर पहुंची, Iran War से बढ़ी नाराजगी; 80% अमेरिकी क्यों बोले- जंग लंबी चलेगी

by Kirtika Tyagi
August 18, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। Reuters/Ipsos के ताजा सर्वे में ट्रम्प के कामकाज को...

Trump on Iran: ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- फिर हमला कर सकता हूं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

Trump on Iran: ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- फिर हमला कर सकता हूं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

by Kirtika Tyagi
August 3, 2026

Trump Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि परिस्थितियां मजबूर करें...

US Politics: थैंक्सगिविंग संदेश में ट्रंप के आरोप से राजनीतिक माहौल गर्म, किस डेमोक्रेटिक सांसद पर लगाए कौन से गंभीर आरोप

US Politics: थैंक्सगिविंग संदेश में ट्रंप के आरोप से राजनीतिक माहौल गर्म, किस डेमोक्रेटिक सांसद पर लगाए कौन से गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
November 29, 2025

Donald Trump Targets Ilhan Omar Again: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर डेमोक्रेटिक पार्टी की सोमाली...

Donald Trump New Tariff Announcement

Trump’s New Tariff : अब कौन से देशों पर लगा नया टैरिफ, कितना बढ़ाया शुल्क, भारत फिलहाल लिस्ट से बाहर

by SYED BUSHRA
July 10, 2025

Trump's New Tariff Decision: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ देशों पर टैरिफ यानी आयात...

Next Post
UP Small School Merger Case Verdict

यूपी के छोटे स्कूलों को जोड़ने के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर, सरकार की ज़िम्मेदारी सभी बच्चों की शिक्षा

Agra

Agra में पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद को मारी गोली, ऑफिस में मिले खून से सने चिथड़े, कारणों पर सस्पेंस बरकरार

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India