सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

आर्थिक संकट की मार, श्रीलंका में चारों तरफ हाहाकार, राजपक्षे की लंका में लगी आग

by Web Desk
मई 10, 2022
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Voilence in Sri Lanka: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात बेकाबू होते जा रहे है. आलम ये हो चला है कि उग्र प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति राजपक्षे सहित कई मंत्रियों और सांसदों के आवास को आग के हवाले कर दिया है। इस बीच श्रीलंका में कई जगहों से हिंसक झड़प की खबरें भी लगातार आ रही है। ऐसे मेें श्रीलंका सरकार हालात पर काबू कर पाने में बुरी तरह से नाकाम है। खबरों के मुताबिक अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 200 घायल हो चुके हैं।

यहां बताते चले कि श्रीलंका में आर्थिक संकट का दौर भी लगातार गहराते जा रहा है, जिससे ऊबरने का उपाय भी फिलहाल सरकार के पास नहीं है। ऐसे में बेतहाशा बढ़ी महंगाई की चिंगारी ने प्रदर्शनकारियों में आग के बारूद भर दिए। जो देखते ही देखते श्रीलंका को अपने लपेटों में ले लिया। हालाता ऐसे हो चुके हैं कि राजधानी कोलंबो सहित देश के कई दूसरे हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिए गए हैं।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026
Mahinda Rajapaksa: Sri Lanka Prime Minister Mahinda Rajapaksa resigns as  crisis deepens; dozens injured in violent clashes | World News - Times of  India
Sri Lanka: Prime minister resigns and nationwide curfew imposed as violence  erupts over economic crisis | World News | Sky News

कौन है श्रीलंका में हो रही हिंसा का जिम्मेदार ?

पहले यहां ये समझना जरूरी है कि आखिर श्रीलंका में इस तरह के हालात के लिए जिम्मेवार कौन है? सीधे तौर पर अब इसका जवाब वहां की सरकार ही होगी , पर देखना लाजमी है कि श्रीलंका ने आर्थिक गतिविधियों को लेकर कई ऐसे इंटरनेशनल एग्रीमेंट किए, जिससे दिन प्रतिदिन श्रीलंका के हालत खराब होते चले गए। वहीं दूसरी तरफ सरकार इन हालातों को पहले तो समझने में देरी कर दी और जब तक कुछ समझ में आया, पानी सिर से ऊपर जा चुका था।

तो दूसरी ओर आम जनता महंगाई की चक्की में बुरी तरह से पिसने लगी और जब तिल-तिल कर एक-एक चीज के लिए मोहताज होने लगी तो धैर्य जवाब दे गया। फिर उसके बाद श्रीलंका में ऐसी आग लगी। जो शायद अगले कुछ महीनों तक बुझने वाली नहीं है।

Sri Lanka MP among five killed as violence escalates | Protests News | Al  Jazeera
Sri Lanka blocks social media as deadly violence continues | Sri Lanka |  The Guardian

पीएम राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद लगातार हिंसा भड़क रही है. इससे पहले श्रीलंका में भड़की हिंसा के बाद प्रधानमंत्री राजपक्षे ने अपना इस्तीफा दे दिया. इस हिंसा में श्रीलंका के एक सांसद समेत पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए. श्रीलंका के हंबनटोटा में महिंदा राजपक्षे के पैतृक घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी.

श्रीलंका में फसें भारतीय नागरिकों को दी गई सहायता

श्रीलंका के घटनाक्रम पर भारत करीब से नजर बनाए हुए है. इस बीच कोलंबो में भारतीय उच्चयोग ने संकट की स्थिति में भारतीयों की मदद के लिए आपात मोबाइल नंबर  +94-773727832 जारी किया है. साथ ही श्रीलंका में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि किसी भी सहायता आवश्यकता के लिए वो cons.colombo@mea.gov.in और cons2.colombo@mea.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. 

राष्ट्रपति गोटबाया ने की जनता से अपील

इससे पहले राष्ट्रपति गोटबाया ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘‘मैं आम जनता से संयम बरतने और यह याद रखने की अपील करता हूं कि हिंसा से केवल हिंसा फैलेगी. आर्थिक संकट में हमें आर्थिक समाधान की जरूरत है जिसे यह प्रशासन हल करने के लिए प्रतिबद्ध है.

सांसद ने खुद को गोली मारी

श्रीलंकाई सांसद की मौत को लेकर पुलिस ने बताया कि पोलोन्नारुआ जिले से श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के सांसद अमरकीर्ति अतुकोराला (57) को सरकार विरोधी समूह ने पश्चिमी शहर नित्तम्बुआ में घेर लिया था. सांसद की कार से गोली चली थी और जब आक्रोशित भीड़ ने उन्हें कार से उतारा तो उन्होंने भागकर एक इमारत में शरण ली.उसके बाद श्रीलंकाई सांसद ने एक प्रदर्शनकारी को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया था.

(BY: VANSHIKA SINGH)

Tags: anti-government protestNews1Indiasri lankaSri Lanka Crisissri lanka economic crisisSri Lanka Newsvoilence
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

जी एन ग्रुप ऑफ कॉलेज में छात्रों को वितरित किए स्मार्टफोन व टैबलेट

भीलवाड़ा में युवक की बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी, इंटरनेट सेवाएं हुई बंद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist