शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Elon Musk Citizenship: एलन मस्क की नागरिकता पर संकट! कनाडा में उठी पासपोर्ट रद्द करने की मांग

Elon Musk Citizenship: कनाडा में एलन मस्क की नागरिकता रद्द करने की मांग उठी है। सांसद चार्ली एंगस ने प्रधानमंत्री ट्रूडो से उनके पासपोर्ट को रद्द करने की अपील की है। ऑनलाइन याचिका में हजारों हस्ताक्षर हुए, जिसमें मस्क पर राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगे हैं।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 24, 2025
in TOP NEWS, विदेश
Elon Musk
Share on FacebookShare on Twitter

Elon Musk Citizenship: टेस्ला के मालिक एलन मस्क की नागरिकता को लेकर कनाडा में नया विवाद खड़ा हो गया है। अरबपति उद्यमी Elon Musk के पास अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका की नागरिकता है, लेकिन अब उनकी कनाडाई नागरिकता पर खतरा मंडरा रहा है। कनाडा के विपक्षी सांसद चार्ली एंगस ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मांग की है कि मस्क की नागरिकता और पासपोर्ट रद्द किया जाए। सांसद ने इस मांग को मजबूत करने के लिए एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की है, जिसमें हजारों कनाडाई नागरिकों ने हस्ताक्षर किए हैं। इस बीच, ट्रंप प्रशासन के नए फैसले के चलते अमेरिका में नागरिकता कानून में भी बदलाव होने की खबरें आ रही हैं, जिससे यह विवाद और गहरा सकता है। मस्क की राजनीतिक टिप्पणियों और कनाडाई राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

कनाडा में क्यों बढ़ा मस्क का विरोध?

कनाडा में Elon Musk के खिलाफ गुस्सा तब बढ़ा जब उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की इच्छा जताई। इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री ट्रूडो की आलोचना करते हुए विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे का खुला समर्थन किया। इससे नाराज सांसद चार्ली एंगस ने आरोप लगाया कि मस्क अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के करीबी हैं और कनाडा की राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

RELATED NEWS

SpaceX Mega IPO: स्पेसएक्स के आईपीओ पर दुनिया की नजर ,कंपनी ने खेला बड़ा दांव, वैल्यूएशन पहुंच सकता है 1.75 ट्रिलियन डॉलर

SpaceX Mega IPO: स्पेसएक्स के आईपीओ पर दुनिया की नजर ,कंपनी ने खेला बड़ा दांव, वैल्यूएशन पहुंच सकता है 1.75 ट्रिलियन डॉलर

जून 4, 2026
Elon Musk

Elon Musk ने रचा इतिहास: $700 अरब नेटवर्थ वाले पहले इंसान बने, पैसों की हुई ऐसी बारिश कि सब देखते रह गए!

दिसम्बर 21, 2025

सांसद एंगस ने कनाडाई संसद में यह मामला उठाते हुए कहा कि मस्क की गतिविधियां कनाडा की संप्रभुता के खिलाफ हैं। उन्होंने संसद में मांग रखी कि ट्रूडो सरकार Elon Musk की नागरिकता को रद्द करे। इसके समर्थन में हजारों कनाडाई नागरिकों ने ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं।

ट्रंप प्रशासन और मस्क पर आरोप

याचिका में आरोप लगाया गया है कि मस्क ने अपनी संपत्ति और प्रभाव का इस्तेमाल कर कनाडा के चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की। आरोप यह भी है कि वह अमेरिकी ट्रंप प्रशासन के सहयोग से कनाडा की राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे हैं। याचिका में कहा गया, “एलन मस्क अब एक विदेशी सरकार के सदस्य बन गए हैं, जो कनाडा की संप्रभुता को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।”

क्या Elon Musk की नागरिकता जाएगी?

इस याचिका को कनाडा की संसद में नए सत्र के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, ट्रूडो सरकार इस पर क्या रुख अपनाएगी, यह देखना बाकी है। लेकिन यह विवाद मस्क की नागरिकता को लेकर एक नया मोड़ ला सकता है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और कारोबारी हितों पर असर पड़ सकता है।

यहां पढ़ें : Germany Elections 2025: हिटलर के बाद, जर्मनी में फिर लौटा निओ-नाज़ीवाद, क्या होगा जर्मनी का भविष्य?
Tags: Elon Musk
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

SpaceX Mega IPO: स्पेसएक्स के आईपीओ पर दुनिया की नजर ,कंपनी ने खेला बड़ा दांव, वैल्यूएशन पहुंच सकता है 1.75 ट्रिलियन डॉलर

SpaceX Mega IPO: स्पेसएक्स के आईपीओ पर दुनिया की नजर ,कंपनी ने खेला बड़ा दांव, वैल्यूएशन पहुंच सकता है 1.75 ट्रिलियन डॉलर

by Kirtika Tyagi
जून 4, 2026

SpaceX Mega IPO : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल एलन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स जल्द...

Elon Musk

Elon Musk ने रचा इतिहास: $700 अरब नेटवर्थ वाले पहले इंसान बने, पैसों की हुई ऐसी बारिश कि सब देखते रह गए!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 21, 2025

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया...

Elon Musk

Elon Musk की नेट वर्थ ने बनाया नया रिकॉर्ड: SpaceX की वैल्यूएशन बढ़ने से $600 बिलियन क्लब में पहुंचे दुनिया के सबसे अमीर इंसान

by Deepali Kaur
दिसम्बर 16, 2025

दुनिया के मशहूर उद्योगपति और टेक्नोलॉजी इनोवेटर एलन मस्क ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इलेक्ट्रिक कारों से...

Elon Musk की Starlink ने भारत में सैटेलाइट इंटरनेट कीमतों की घोषणा की, मिलेगा 30 दिनों का फ्री ट्रायल

Elon Musk की Starlink ने भारत में सैटेलाइट इंटरनेट कीमतों की घोषणा की, मिलेगा 30 दिनों का फ्री ट्रायल

by Deepali Kaur
दिसम्बर 8, 2025

भारत के दूरदराज़ इलाकों में आज भी भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी समस्या का समाधान...

Elon Musk‑Grok इंटरैक्शन में आया गणेश जी का चित्र, सोशल मीडिया में मची हलचल

by Kanan Verma
नवम्बर 11, 2025

Elon Musk  ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उनके AI चैटबॉट, ग्रोक, भगवान गणेश की एक छवि की पहचान करते...

Next Post
‘गुर्जरी लोक गीत’ पुस्तक का विमोचन, कौन हैं सुगंधा जिन्होंने पीएम मोदी के सपने को कलम से ‘उकेरा’

‘गुर्जरी लोक गीत’ पुस्तक का विमोचन, कौन हैं सुगंधा जिन्होंने पीएम मोदी के सपने को कलम से ‘उकेरा’

Gold Price Fell Today

24 फरवरी को सस्ता हुआ सोना, जानिए आज कितना दाम में कितनी आई गिरावट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist