रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Elon Musk vs OpenAI Case: क्या एलन मस्क सबसे बड़ी AI की कानूनी लड़ाई हार गए , या अब भी बाकी है कोई नया खेल?

अमेरिकी अदालत ने एलन मस्क की ओर से OpenAI के खिलाफ दायर मुकदमा खारिज कर दिया। कोर्ट ने कंपनी को निर्दोष माना। मस्क ने OpenAI पर गैर-लाभकारी संस्था से मुनाफे वाली कंपनी बनने का आरोप लगाया था।

by Kirtika Tyagi
मई 19, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Elon Musk OpenAI Lawsuit: टेक दुनिया के दो बड़े नाम एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच चल रहा हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका की फेडरल कोर्ट ने OpenAI के पक्ष में फैसला सुनाते हुए एलन मस्क का मुकदमा खारिज कर दिया। अदालत की ज्यूरी ने सर्वसम्मति से कहा कि OpenAI और उसके अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए हैं।

मस्क ने लगाए थे गंभीर आरोप

एलन मस्क ने साल 2024 में OpenAI, कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मस्क का कहना था कि OpenAI की शुरुआत मानवता के फायदे के लिए गैर-लाभकारी संस्था के रूप में हुई थी, लेकिन बाद में कंपनी ने मुनाफे के लिए अपना रास्ता बदल लिया।

RELATED NEWS

Tesla showroom Mumbai launch

Tesla India Showroom : भारत में टेस्ला की शानदार एंट्री कहां मिलेगी इसकी इलेक्ट्रिक कार

जुलाई 16, 2025
Elon Musk, Elon Musk News, Elon Musk On Neuralink Brain Implant, Elon Musk X

Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान, एक और शख्स में होगा चिप इंप्लांट, जिससे वो दिमाग से करेगा इलैक्टॉनिक मशीन को कंट्रोल

जुलाई 22, 2024

मस्क ने दावा किया था कि साल 2015 में उन्हें भरोसे में लेकर करीब 38 मिलियन डॉलर यानी लगभग 315 करोड़ रुपये का डोनेशन लिया गया था। उनका आरोप था कि बाद में कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट से भारी निवेश लेकर खुद को कमर्शियल कंपनी में बदल लिया।

कोर्ट ने क्यों खारिज किया केस

OpenAI के वकीलों ने अदालत में बताया कि एलन मस्क को कंपनी के मुनाफे वाले मॉडल की जानकारी साल 2021 में ही हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने तीन साल बाद 2024 में केस दायर किया। इसी आधार पर कोर्ट ने कहा कि मुकदमा दाखिल करने में काफी देर हुई और कानूनी तौर पर यह स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सुनवाई के दौरान चले तीखे बयान

मुकदमे के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की नीयत और भरोसे पर सवाल उठाए। OpenAI की तरफ से अदालत में कहा गया कि कंपनी नहीं, बल्कि खुद एलन मस्क व्यावसायिक हितों से प्रेरित थे। अंतिम बहस के दौरान OpenAI के वकील विलियम सैविट ने तंज कसते हुए कहा कि मस्क कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं, लेकिन एआई के मामले में नहीं।

फैसले के बाद भी पीछे नहीं हटे मस्क

हार के बाद भी एलन मस्क ने अपने तेवर नरम नहीं किए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अदालत ने मामले की असली सच्चाई पर नहीं, बल्कि तकनीकी आधार पर फैसला दिया है। मस्क ने फिर दोहराया कि OpenAI के अधिकारियों ने एक चैरिटी संस्था को मुनाफे वाली कंपनी में बदलकर फायदा उठाया है।

OpenAI के लिए रास्ता हुआ साफ

यह फैसला ऐसे समय आया है जब OpenAI अपने IPO की तैयारी में जुटी है। कानूनी राहत मिलने के बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की चर्चा है। माइक्रोसॉफ्ट ने कंपनी में अब तक 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। अब OpenAI एंथ्रोपिक और मस्क की कंपनी xAI को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।

Tags: Elon Musk NewsOpenAI Case
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Tesla showroom Mumbai launch

Tesla India Showroom : भारत में टेस्ला की शानदार एंट्री कहां मिलेगी इसकी इलेक्ट्रिक कार

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2025

Tesla showroom Mumbai launch:भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। दुनिया की...

Elon Musk, Elon Musk News, Elon Musk On Neuralink Brain Implant, Elon Musk X

Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान, एक और शख्स में होगा चिप इंप्लांट, जिससे वो दिमाग से करेगा इलैक्टॉनिक मशीन को कंट्रोल

by Gulshan
जुलाई 22, 2024

Elon Musk : एलॉन मस्क ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है कि Neuralink जल्द ही एक और व्यक्ति में Brain...

Elon Musk

एलन मस्क ने महिला कर्मचारियों से करवाना चाहते थे ये काम, लेकिन मना करने पर उनका कंपनी से किया बाहर

by Mayank Yadav
जून 13, 2024

Elon Musk News: एलन मस्क ने स्पेस-X में महिला कर्मचारियों से सेक्शुअल हरासमेंट का आरोप लगाया है। आपको बता दें...

Elon Musk ने ट्विटर को लेकर फिर किया बड़ा ऐलान, हेट कंटेंट को लेकर कही ये बात

by Juhi Tomer
नवम्बर 19, 2022

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क अब अपनी कंपनी को अपने हिसाब से चलाने में लगे है। वे ट्विटर में...

Elon Musk Cancel Twitter Deal: एलन मस्क ने ट्विटर डील को किया कैंसिल, कंपनी ने कहा- ‘कोर्ट जायेंगे’

by Web Desk
जुलाई 9, 2022

Elon Musk Cancel Twitter Deal:  दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने तमाम अटकलों के बीच ट्विटर...

Next Post
Free Facilities: क्या आपको पता है पेट्रोल पंप पर मिलती हैं कई मुफ्त सुविधाएं, जिनका फायदा ज्यादातर लोग नहीं उठाते?

Free Facilities: क्या आपको पता है पेट्रोल पंप पर मिलती हैं कई मुफ्त सुविधाएं, जिनका फायदा ज्यादातर लोग नहीं उठाते?

Lower Berth: क्या आप ट्रेन में लोअर बर्थ चाहते हैं, लेकिन मिलती हैं ऊपर वाली सीट, जानिए इसको पाने का आसान तरीका

Lower Berth: क्या आप ट्रेन में लोअर बर्थ चाहते हैं, लेकिन मिलती हैं ऊपर वाली सीट, जानिए इसको पाने का आसान तरीका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist