Henley passport index : हर देश के पासपोर्ट की अपनी एक ताकत होती है। जिस देश का पासपोर्ट जितना ताकतवर होगा, उस देश के नागरिकों को उतने ही ज्यादा देशों में वीजा फ्री एंट्री की सुविधा मिलेगी।Henley Passport Index हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक इस साल सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ज्यादा मजूबत बन चुका है।
क्या होता है ताकतवर पासपोर्ट
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index 2025) के मुताबिक, इस साल सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ज्यादा मजूबत बन चुका है। सिंगापुर से पहले जापान का पासपोर्ट सबसे ज्यादा मजबूत था। हालांकि,पहले यह समझ लें कि आखिर शक्तिशाली पासपोर्ट का मतलब क्या है? दरअसल जिस देश का पासपोर्ट जितना ज्यादा शक्तिशाली होगा, वहां के नागरिकों को बिना वीजा के दुनियाभर के ज्यादा से ज्यादा देश में जाने की आजादी होगी।
Henley Passport Index में भारत का स्थान
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत 83वें स्थान पर है, जिससे इसके नागरिकों को दुनिया भर के 58 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुंच मिल सकती है यह रैंकिंग भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वैश्विक स्तर पर एक मामूली सुधार को दर्शाती है, हालांकि यह अभी भी कई अन्य देशों से पीछे है। वीजा के बिना कई देशों में इंडोनेशिया, मालदीव और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल शामिल हैं। भारतीय पासपोर्ट की ताकत देश के बढ़ते कूटनीतिक संबंधों और अपनी वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाने के प्रयासों से प्रभावित है। विभिन्न क्षेत्रों में वीजा प्रतिबंधों से संबंधित चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, भारत की बढ़ती आर्थिक स्थिति और रणनीतिक साझेदारी धीरे-धीरे अपने पासपोर्ट के मूल्य को बेहतर बना रही हैं और आने वाले समय में भारत भी अपने नागरिकों के लिए एक मज़बूत आर्थिक स्थिति का निर्माण करेगा।
किन देशों के पासपोर्ट का है बुरा हाल
अब बात करते हैं उन देशों की जहां का पासपोर्ट को सबसे खराब माना जाता है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, तालिबान शासित अफगानिस्तान में यात्रा करना अभी सबसे खतरनाक है। अफगानिस्तान के पासपोर्ट को दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट में से एक माना गया है।अफगानिस्तान को 103वां स्थान मिला है। वहीं, बात करें अगर हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तो उसकी देश की स्थिति भी लगभग खराब ही है। पाकिस्तान को 100वां स्थान मिला है। पाकिस्तान से ज्यादा बेहतर नेपाल और बांग्लादेश हैं। बांग्लादेश को 96वां स्थान मिला है। वहीं, नेपाल को 98 रैंकिंग मिली है।