मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

टी20 एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में चल रहा है। भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंच चुके हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई के मैदान में खेला जाना है। मैच से ठीक पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पर आईसीसी ने चाबुक चलाया है।

by Vinod
सितम्बर 27, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टी20 एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में चल रहा है। भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंच चुके हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई के मैदान में खेला जाना है। मैच से ठीक पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पर आईसीसी ने चाबुक चलाया है। बीसीसीआई की शिकायत पर आईसीसी ने भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच के दौरान हारिस को अभद्र भाषा और आक्रामक इशारे करने का दोषी पाया और उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। वहीं, साहिबजादा फरहान को उनके ’गनफायर सेलिब्रेशन’ के लिए सख्त चेतावनी दी गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर (रविवार) को खेले गए मैच के दौरान माहौल गर्म हो गया था। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआती दिलाई थी, इससे उत्साहित भारतीय फैंस लगातार कोहलो-कोहली का नारा लगा रहा थे। बाउंड्री पर उस वक्त रऊफ खड़े थे और उन्होंने आपत्तिजनक इशारे किए। इतना ही नहीं, मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बहस भी हुई थी। जिससे मैदान पर माहौल गर्म हो गया। हारिस रऊफ ने अभिषेक शर्मा से गंदीबात की। हारिस रऊफ ने शुभमन गिल पर जुबान से फायर किए।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

अगस्त 24, 2026

दरअसल, शाहीन अफरीदी भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए और गिल ने उन पर दो चौके लगाए। इसके बाद शाहीन और गिल के बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद गिल ने शाहीन को जाने का इशारा किया। इसके बाद अगला ओवर डालने हारिस रऊफ आए। गिल ने फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा जिसके बाद अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख अंपायर गाजी सोहेल ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। मैदान में हारिस रऊफ और अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल के बीच कईबार टकराव हुआ। अंपायरों को बीच में आना पड़ा। बीसीसीआई ने आईसीसी से शिकायत की। जिसके बाद हारिस रऊफ पर अर्थदंड लगाया गया।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले को बंदूक की तरह पकड़ा और फायरिंग जैसा इशारा कर जश्न मनाया था। साहिबजादा की इस हरकत की खूब आलोचना की गई थी, बीसीसीआई ने इसे लेकर आईसीसी से शिकायत भी की। आईसीसी ने इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई की। वैश्विक संस्था ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को अभद्र भाषा और आक्रामक इशारे करने का दोषी पाया और उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया। दोनों खिलाड़ियों पर आईसीसी के एक्शन से पाकिस्तानी खौफजदा हैं तो इंडियन फैंस गदगद हैं और सोशल मीडिया के जरिए पाक को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

पाक के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपने ‘गनफायर सेलिब्रेशन’ को लेकर यह दलील दी कि यह पाकिस्तान में उनकी पख्तून जनजाति की पारंपरिक उत्सव शैली है, इसलिए इसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना जाना चाहिए।समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ’मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार दोपहर टीम होटल में सुनवाई पूरी की। सुनवाई के बाद रऊफ पर जुर्माना लगाया गया, जबकि फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बता दें, एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। 41 साल बाद दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेंगी।

 

Tags: Asia Cup 2025BCCIHaris RaufICCindiaindia vs pakistanPAKISTANT20 Asia Cup
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Head Coach Offer: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 2023 में उन्हें भारतीय क्रिकेट...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Next Post
Gurugram Road Accident

Road accident: गुरुग्राम में तेज़ रफ्तार Thar टकराई डिवाइडर से ,मौके पर ही पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Gorakhpur STF Encounter

पशु तस्कर या कुख्यात कातिल? NEET छात्र की हत्या का आरोपी जुबेर एनकाउंटर में ढेर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In