सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Iran Bounty: अमेरिकी सैनिकों के सिर पर ईरान ने रखा बड़ा इनाम , किसको मिलेगी दुगनी रकम

ईरानी सेना ने अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने पर 30 हजार डॉलर इनाम घोषित किया है। महिलाओं के लिए रकम दोगुनी होगी। इस्तेमाल हथियार खरीदकर म्यूजियम में रखने की बात भी कही गई।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026
in विदेश
Iran bounty on US soldiers
Share on FacebookShare on Twitter

 Iran bounty on US soldiers:ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरानी सेना ने बड़ा और विवादित ऐलान किया है। सेना प्रमुख अमीर हातमी के मुताबिक, किसी अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़कर ईरानी सेना को सौंपने वाले व्यक्ति को 30 हजार डॉलर का इनाम दिया जाएगा। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 26 से 28 लाख रुपए बैठती है। यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब दोनों देशों के बीच युद्धविराम के बावजूद तनाव और छिटपुट सैन्य कार्रवाई जारी रहने की खबरें हैं।

महिलाओं को डबल

ईरानी सेना ने इस इनाम में महिलाओं के लिए अलग प्रावधान किया है। अमीर हातमी ने कहा कि अगर किसी महिला के जरिए अमेरिकी सैनिक को पकड़ा या मारा जाता है, तो उसे सामान्य इनाम से दोगुनी रकम यानी 60 हजार डॉलर दी जाएगी। ईरानी पक्ष का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई में शामिल होने के इच्छुक लोगों की ओर से बड़ी संख्या में मांगें आने के बाद यह योजना तैयार की गई है। हालांकि, सेना प्रमुख ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिकी सैनिकों को कहां या कब निशाना बनाए जाने की बात है।

RELATED NEWS

Iran US Tension: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- समझौते का आखिरी मौका

Iran US Tension: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- समझौते का आखिरी मौका

अगस्त 4, 2026
Trump on Iran: ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- फिर हमला कर सकता हूं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

Trump on Iran: ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- फिर हमला कर सकता हूं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

अगस्त 3, 2026

हथियार भी खरीदेगा

इस घोषणा में सिर्फ नकद इनाम ही शामिल नहीं है। रिपोर्टों के मुताबिक, जिस हथियार का इस्तेमाल अमेरिकी सैनिक को मारने के लिए किया जाएगा, ईरानी सेना उसे उसकी कीमत से दोगुनी रकम देकर खरीदने की बात कह रही है। इसके बदले संबंधित व्यक्ति को नया हथियार भी दिया जाएगा। ईरानी सेना ने आगे कहा है कि इस्तेमाल किए गए हथियार को एक विशेष म्यूजियम में रखा जाएगा। इस कदम का उद्देश्य इसे सैन्य संघर्ष में एक प्रतीक के तौर पर प्रदर्शित करना बताया जा रहा है।

अमेरिका पर दबाव

अमीर हातमी ने अमेरिका से मध्य पूर्व से अपनी सैन्य मौजूदगी हटाने की मांग भी दोहराई। उन्होंने दावा किया कि संघर्ष के दौरान अमेरिकी सैन्य ताकत की सीमाएं सामने आई हैं और अब अमेरिका को फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी तथा होर्मुज जलडमरूमध्य से दूर रहना चाहिए। हालांकि, मौजूदा रिपोर्टों के अनुसार ईरान की जमीन पर अमेरिकी सैनिकों की कोई नियमित तैनाती नहीं है। इससे इनाम की घोषणा की वास्तविक व्यावहारिक स्थिति पर भी सवाल उठते हैं।

तनाव अब भी कायम

ईरान और अमेरिका के बीच हालिया संघर्ष के बाद युद्धविराम की स्थिति कमजोर बनी हुई है। बातचीत में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और क्षेत्र में छिटपुट गोलीबारी की खबरों ने तनाव को बरकरार रखा है। ऐसे माहौल में ईरानी सेना का यह ऐलान दोनों देशों के बीच टकराव को और तीखा करने वाला कदम माना जा रहा है। साथ ही, अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने के लिए सार्वजनिक रूप से इनाम घोषित किए जाने से आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर भी नजर बनी रहेगी।

Tags: IranMiddle East conflictUSA
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Iran US Tension: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- समझौते का आखिरी मौका

Iran US Tension: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- समझौते का आखिरी मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

Iran US Tension: मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव अब नए मोड़...

Trump on Iran: ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- फिर हमला कर सकता हूं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

Trump on Iran: ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- फिर हमला कर सकता हूं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Trump Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि परिस्थितियां मजबूर करें...

Iranian Attack: होर्मुज में फिर हमला, कतर का LNG टैंकर फंसा; ईरान ने कुवैत पर किया ड्रोन अटैक

Iranian Attack: होर्मुज में फिर हमला, कतर का LNG टैंकर फंसा; ईरान ने कुवैत पर किया ड्रोन अटैक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Hormuz Attack: मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे कतर के एक LNG...

Advisory for Iran: भारतीय ईरान जाने से बचें, पूरे मध्य पूर्व पर मंडरा रहा संकट , बढ़ते युद्ध तनाव के बीच जारी हुई एडवाइजरी

Advisory for Iran: भारतीय ईरान जाने से बचें, पूरे मध्य पूर्व पर मंडरा रहा संकट , बढ़ते युद्ध तनाव के बीच जारी हुई एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

India Issues Advisory for Iran: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार...

Strike on US Facilities: कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमले, ईरान का बिजली, जल संयंत्रों को नुकसान का दावा,

Strike on US Facilities: कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमले, ईरान का बिजली, जल संयंत्रों को नुकसान का दावा,

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Strike on US Facilities in Kuwait: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच टकराव एक...

Next Post
Lakshmi Mittal Ukraine Steel Plant Attack

Russia Strike: भारतीय कारोबारी के यूक्रेन स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, उत्पादन पर पड़ा असर, 2 की मौत

BWF World Championships 2026

Badminton World Championships: भारत में 17 साल बाद हुई वापसी, क्या सिंधु रचेंगी इतिहास?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist