Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Israel News: उत्तरी गाजा में इजरायली बमबारी का तांडव, 19 लोगों की जान गई, हालात नाजुक कई जिंदगी दांव पर…

अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, मरने वालों में आठ सदस्य एक ही परिवार के थे, जिनमें चार बच्चे, उनके माता-पिता और दादा-दादी शामिल थे। यह घटना इजरायल की उस सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है...

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
December 12, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय, विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Israel News:  इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास आतंकियों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए उत्तरी गाजा के बेत लाहिया कस्बे में एक मकान पर हमला किया। इस हमले में कम से कम 19 लोगों की जान चली गई। यह मकान उन विस्थापित लोगों के लिए आश्रय स्थल बना हुआ था। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, घायल और मृतकों को कमाल अदवान अस्पताल लाया गया। इजरायली सेना ने इस घटना पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत

अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, मरने वालों में आठ सदस्य एक ही परिवार के थे, जिनमें चार बच्चे, उनके माता-पिता और दादा-दादी शामिल थे। यह घटना इजरायल की उस सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है, जो अक्टूबर की शुरुआत से गाजा में हमास आतंकियों को निशाना बना रही है।

RELATED POSTS

No Content Available

यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ, जब हमास के नेतृत्व में आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया। इस हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे। साथ ही लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। वर्तमान में गाजा में करीब 100 बंधक अब भी मौजूद हैं, जिनमें से कई के मारे जाने की आशंका है।

इजरायल के इन हमलों का मुख्य लक्ष्य हमास के ठिकानों को तबाह करना है, लेकिन इसकी वजह से आम नागरिकों को भी बड़ी संख्या में नुकसान झेलना पड़ रहा है। उत्तरी गाजा के हालात बदतर हो चुके हैं, और लोग अपनी सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Tags: Israel NewsIsraeli strikes on Gaza
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi Weather

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ रही कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ED Sheeran India Tour 2025

ED Sheeran India Tour 2025: चंद सेकंड में बिके सारे टिकट, जानें कब और कहां होगा एड शीरन का कॉन्सर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version