सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

International news : कौन थे दुनिया के सबसे गरीब राष्ट्रपति,जो सादगी और ईमानदारी की बने मिसाल

होसे मुइका, उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति, अपने साधारण जीवन और ईमानदारी के लिए मशहूर थे। विद्रोही से राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर बेहद असाधारण रहा।

by SYED BUSHRA
मई 16, 2025
in विदेश
Jose Mujica poorest president of Uruguay
Share on FacebookShare on Twitter

 Jose Mujica poorest president of Uruguay दुनिया में ऐसे बहुत कम नेता हुए हैं, जिन्होंने सादा जीवन जीते हुए लोगों का दिल जीता हो। उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति होसे मुइका ऐसे ही एक नेता थे। उन्हें दुनिया का सबसे गरीब राष्ट्रपति कहा जाता है, लेकिन असल में वो सबसे अमीर दिल वाले इंसान थे। 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वे गले के कैंसर (एसोफैजियल कैंसर) से जूझ रहे थे, जो बाद में उनके लिवर तक फैल गया था।

2024 में उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें कैंसर है। इलाज के कुछ समय बाद उन्होंने इसे रोक दिया और अपनी आखिरी सांसें उसी जगह लीं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी का ज़्यादातर वक्त बिताया अपने खेत में।

RELATED NEWS

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

अगस्त 13, 2026
Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

अगस्त 6, 2026

कैसे एक बागी बना राष्ट्रपति

होसे मुइका का जीवन सफर एक फिल्मी कहानी जैसा था। वो एक समय पर विद्रोही थे और बाद में देश के राष्ट्रपति बने। उनका मानना था कि अगर कोई नेता ऐशोआराम की ज़िंदगी जीता है, तो वह जनता से कट जाता है।

क्यूबा की क्रांति से प्रभावित होकर, उन्होंने एक वामपंथी गुरिल्ला संगठन बनाया और 1960-70 के दशक में हथियार उठाकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इस कारण उन्हें उरुग्वे की सेना ने गिरफ्तार कर लिया और करीब 15 साल जेल में बिताने पड़े। इन सालों में से कई साल उन्होंने अकेलेपन में, बेहद मुश्किल हालातों में गुजारे।

कैद की दर्दनाक यादें

एक इंटरव्यू में मुइका ने बताया था, “छह महीने तक मेरे हाथ मेरी पीठ के पीछे बांध दिए गए थे। दो साल तक मुझे टॉयलेट जाने की भी इजाजत नहीं दी गई।” ये सब सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने कितनी कठिनाइयों का सामना किया।

राजनीति में वापसी और ऊंचाई तक पहुंच

1985 में जब उरुग्वे में लोकतंत्र वापस आया, तो मुइका को रिहा कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने मूवमेंट ऑफ पॉपुलर पार्टिसिपेशन (MPP) नामक एक नई पार्टी बनाई और राजनीति में फिर से कदम रखा। 2010 में, उन्होंने 50% से ज्यादा वोट हासिल किए और राष्ट्रपति बने।

साधारण जीवन, बड़े काम

अपने राष्ट्रपति कार्यकाल (2010-2015) में मुइका ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और कई प्रगतिशील कानून लागू किए। उन्होंने अपने लिए किसी आलीशान घर या गाड़ी को नहीं अपनाया। वो अपनी पुरानी बीटल कार चलाते थे और खेत में रहते थे।

नम्रता और ईमानदारी की मिसाल

होसे मुइका ने दुनिया को सिखाया कि एक सच्चा नेता वही होता है, जो अपने लोगों के जैसा जीवन जीता है। उन्होंने दिखाया कि सत्ता में रहकर भी इंसान विनम्र और ईमानदार रह सकता है।

Tags: Inspirational Leaderspolitics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Meeting Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रस्तावित पार्टी बैठक को लेकर बड़ा दावा किया...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

Parliament Monsoon Session

Parliament LIVE: मॉनसून सत्र में आज फिर घमासान, राम मंदिर दान विवाद और कई विधेयकों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament LIVE: सोमवार को संसद का मॉनसून सत्र दोबारा शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमाने के पूरे आसार हैं। केंद्र...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post
Ramgopal Yadav

सीएम योगी ने बिना पूरा बयान सुने किया ट्वीट, विंग कमांडर पर विवाद के बीच रामगोपाल की सफाई

Gorakhpur

शादी में बुलाया, खाना छूने पर पीटा: गोरखपुर में दलित परिवार पर जातीय हमला, 11 पर मुकदमा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In