मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

24 Dead Bodies: नेपाल बाढ़ की खौफनाक तस्वीर, एक ही घर से मिले 24 शव, 987 मौतों से दहला देश

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच नुवाकोट में एक घर से 24 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। त्रासदी में 987 मौतें, हजारों लोग लापता और बचाव अभियान जारी है।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026
in विदेश
Nepal Flood Disaster
Share on FacebookShare on Twitter

 Nepal Flood Disaster:नेपाल में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है, जिसकी तस्वीरें देखकर हर कोई सन्न रह गया है। नुवाकोट जिले की बिदुर नगरपालिका के बेत्राबती इलाके में एक ही घर के अंदर से 24 शव बरामद होने की सूचना सामने आई है। यह घर किसी होटल या गेस्टहाउस का हिस्सा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की टीम अभी भी पूरे भवन की तलाशी में जुटी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

घर में जारी तलाशी

नुवाकोट के जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक बिपिन रेग्मी के मुताबिक, सोमवार को वार्ड नंबर 10 में स्थित इस घर से 24 शव मिले। उन्होंने बताया कि मकान की तलाशी अभी पूरी नहीं हुई है। अधिकारियों को आशंका है कि अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं। फिलहाल घर के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में यह इमारत होटल या गेस्टहाउस जैसी दिखाई दे रही है।

RELATED NEWS

Giant Fish In Gandak River

Giant Fish : नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंचीं विशाल मछलियां, नदी किनारे उमड़ी भीड़

अगस्त 31, 2026
Nepal Floods Bank Rescue

Nepal Floods: बाढ़ में डूबा बैंक, 8 घंटे चला रेस्क्यू; लॉकरों से निकला 50 करोड़ का सोना और नकदी

अगस्त 31, 2026

तीन जिले प्रभावित

नेपाल में पिछले बुधवार आई विनाशकारी बाढ़ ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। कई इलाकों में घर, सड़कें और दूसरी इमारतें पानी और मलबे की चपेट में आ गईं। बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए शव अब अलग-अलग स्थानों से बरामद हो रहे हैं। इससे राहत और बचाव टीमों के सामने चुनौती और बढ़ गई है।

हजारों अब लापता

इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 987 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 3,916 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि 11,814 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। हादसे में 279 लोग घायल हुए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए प्रभावित क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुरंगों में बचाव

नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। रसुवा में कई पनबिजली परियोजनाओं की सुरंगों में लोगों के फंसे होने की जानकारी है। इन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती दुर्गम इलाकों तक पहुंचना और मलबे के बीच फंसे लोगों को तलाशना है।

नेपाल त्रासदी एक नजर में

987 लोगों की मौत
3,916 लोग अब भी लापता
11,814 लोगों का रेस्क्यू
279 लोग घायल
नुवाकोट में एक घर से 24 शव बरामद
रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में भारी तबाही
सुरंगों में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान जारी

Tags: Nepal DisasterNepal FloodNuwakot Flood
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Giant Fish In Gandak River

Giant Fish : नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंचीं विशाल मछलियां, नदी किनारे उमड़ी भीड़

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Giant Fish In Gandak River:नेपाल के पहाड़ी इलाकों में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन का असर अब बिहार की गंडक...

Nepal Floods Bank Rescue

Nepal Floods: बाढ़ में डूबा बैंक, 8 घंटे चला रेस्क्यू; लॉकरों से निकला 50 करोड़ का सोना और नकदी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Nepal Floods Bank Rescue:तिब्बत से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। देश...

Nepal Flood: नेपाल में अब भी छाया तबाही का मंजर, सैकड़ों मौतें और हजारों लोगों के लापता

Nepal Flood: नेपाल में अब भी छाया तबाही का मंजर, सैकड़ों मौतें और हजारों लोगों के लापता

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Nepal Flood: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। नेपाल की...

Nepal Flood Rescue Operation: भीषण बाढ़ में सुरंगों में फंसे 898 कर्मचारी, 6 इंच के रास्ते से पहुंचाई जा रही हवा

Nepal Flood Rescue Operation: भीषण बाढ़ में सुरंगों में फंसे 898 कर्मचारी, 6 इंच के रास्ते से पहुंचाई जा रही हवा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

Nepal Flood Rescue Operation: नेपाल में बाढ़ के बाद जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को निकालने के लिए...

Nepal Flood: त्रिशूली नदी का सैलाब, जिसने स्कूल से घरों तक सब बहा दिया, लोगों ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानियां

Nepal Flood: त्रिशूली नदी का सैलाब, जिसने स्कूल से घरों तक सब बहा दिया, लोगों ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानियां

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Nepal Trishuli River Flood: त्रिशूली नदी में अचानक आए भयावह सैलाब ने नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचा...

Next Post
Mirpur Blast Tragedy

Mirpur Blast: मीरपुर धमाकों ने उजाड़े कई घर, किसी ने खोया पूरा परिवार तो किसी के सिर से उठा अपनों का साया

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist