Wednesday, April 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Middle East Tension: लेबनान पर हमले से सीजफायर पर खतरा मंडराया, ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ी तनातनी

लेबनान पर इजराइल के हमलों से सीजफायर संकट में आ गया है। ईरान ने कड़ा विरोध जताया है। अमेरिका भी दबाव में नजर आ रहा है और मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंका है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
April 9, 2026
in विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

iran israel conflict lebanon attack: मिडिल ईस्ट में हालात फिर से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। Israel द्वारा Lebanon पर किए गए हमलों के बाद Iran और United States के बीच हुआ सीजफायर खतरे में पड़ गया है। ईरान ने साफ कहा है कि अगर लेबनान पर हमले नहीं रुके, तो वह युद्धविराम समझौते पर आगे बात नहीं करेगा।

अमेरिका का बदला रुख

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमेरिका थोड़ा नरम रुख अपनाता नजर आया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा कि बातचीत जारी रहने तक इजराइल लेबनान पर सीमित हमले ही करेगा। लेकिन हालात उस वक्त और गंभीर हो गए, जब इजराइल ने लेबनान की राजधानी Beirut में कुछ ही मिनटों में भारी बमबारी कर दी।

RELATED NEWS

Middle East War: ट्रंप की चेतावनी, ईरान का जवाब, कई देशों में युद्ध का बढ़ता दायरा , शांति की अपील भी तेज

Middle East War: ट्रंप की चेतावनी, ईरान का जवाब, कई देशों में युद्ध का बढ़ता दायरा , शांति की अपील भी तेज

April 7, 2026
Gaza Israel war ceasefire

International news : कौन है यह तीन खूबसूरत लड़कियां जिन्होंने रुकवा दी एक जंग, जिनकी वजह से बची दुनिया बड़ी तबाही से

January 20, 2025

ईरान का कड़ा विरोध

इजराइल की इस कार्रवाई के बाद ईरान ने इसे सीजफायर का खुला उल्लंघन बताया। ईरान का कहना है कि समझौते में लेबनान पर हमला रोकना भी शामिल था। ईरान के विदेश मंत्री ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो समझौते का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

इजराइल के हमले की वजह

इजराइल के इस कदम के पीछे दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। पहला, उसने इस कार्रवाई को लेकर Donald Trump को पहले ही भरोसे में ले लिया था। दूसरा कारण Hezbollah को कमजोर करना है। बताया जा रहा है कि हाल के समय में यह संगठन फिर से मजबूत हो रहा था, जिसे इजराइल खतरे के रूप में देख रहा है।

ईरान क्यों कर रहा समर्थन

ईरान लेबनान के समर्थन में खुलकर सामने आ गया है। इसके पीछे कई कारण हैं।
पहला, लेबनान इजराइल का पड़ोसी देश है और वहां Hezbollah का प्रभाव माना जाता है, जो ईरान के करीब है। दूसरा, अगर ईरान इस समय समर्थन नहीं करता, तो उसका प्रभाव कमजोर हो सकता है और उसके सहयोगी संगठन उससे दूरी बना सकते हैं।

रणनीतिक और भौगोलिक वजहें

तीसरा कारण यह है कि अगर लेबनान पर इजराइल का कब्जा मजबूत होता है, तो मिडिल ईस्ट में उसकी ताकत बढ़ सकती है।

चौथा, ईरान को लगता है कि सीजफायर के नाम पर अमेरिका इस संघर्ष से पीछे हटना चाहता है और उसे अकेले इजराइल के सामने छोड़ना चाहता है।

पांचवां कारण भौगोलिक है। लेबनान का जुड़ाव भूमध्य सागर से है, जो रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है।

आगे क्या हो सकता है?

फिलहाल मिडिल ईस्ट में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। अगर जल्द कोई समाधान नहीं निकला, तो यह तनाव बड़े संघर्ष का रूप ले सकता है। दुनिया की नजर अब इस पर टिकी है कि आगे अमेरिका, ईरान और इजराइल क्या कदम उठाते हैं।

Tags: Iran Israel TensionMiddle East conflict
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Middle East War: ट्रंप की चेतावनी, ईरान का जवाब, कई देशों में युद्ध का बढ़ता दायरा , शांति की अपील भी तेज

Middle East War: ट्रंप की चेतावनी, ईरान का जवाब, कई देशों में युद्ध का बढ़ता दायरा , शांति की अपील भी तेज

by Kirtika Tyagi
April 7, 2026

Middle East War Update: मध्य पूर्व में United States, Israel और Iran के बीच चल रहा संघर्ष अब और गंभीर...

Gaza Israel war ceasefire

International news : कौन है यह तीन खूबसूरत लड़कियां जिन्होंने रुकवा दी एक जंग, जिनकी वजह से बची दुनिया बड़ी तबाही से

by SYED BUSHRA
January 20, 2025

Gaza Israel war ceasefire : गाजा और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष में हाल ही में एक अहम मोड़ आया।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist