शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नेपाल की स्पेशल 6 लेडी क्वीन का क्रिकेट में दबदबा, बल्ले-गेंद के साथ ही ग्लमर्स की दुनिया में मचा रहीं तहलका

6 महिला क्रिकेटर्स से रूबरू कराते हैं, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान के साथ ही ग्लमर्स की दुनिया में अपना और अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं।

by Vinod
जुलाई 22, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपाल क्रिकेट टीम के लिए नेपाली छोरियां 22 गज की पिच पर गजब का प्रदर्शन कर रही हैं। नाम कमाने के साथ ही क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचा रही हैं। खुद मैदान पर उतरकर चौके-छक्कों की बारिश करने के साथ ही गेंद से धमाल मचाए हुए हैं। क्रिकेट से समय मिलता है तो नेपाल की स्पेशल 6 लेडी क्रिकेटर्स ग्लमर्स की दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। वह डंके की चोट पर कहती हैं नेपाल महिला टीम का क्रिकेट जगत में दबदबा है, दबदबा था और दबदबा आगे भी रहेगा।

तो चलिए हम आपको अपने इस खास अंक में उन 6 महिला क्रिकेटर्स से रूबरू कराते हैं, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान के साथ ही ग्लमर्स की दुनिया में अपना और अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। इनमें पहला नाम अश्मिना कर्माचार्य का आता है, जो खेल के आलावा अपनी सुंदरता के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 2022 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाली अश्मिना कर्माचार्य ने नेपाल क्रिकेट टीम के लिए कुल 23 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18 विकेट लिए हैं।

RELATED NEWS

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

अगस्त 25, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

अगस्त 24, 2026

यूगांडा के खिलाफ 2022 में डेब्यू करने वाली अश्मिना कर्माचार्य ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 14 फरवरी 2024 को कुवैत महिला टीम के साथ खेला था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के आलावा अश्मिना कई टी20 लीग भी खेल चुकी हैं। वह नेपाल में खेली जाने वाली पोर्खा प्रीमियर लीग में बिराटनगर टाइटंस के लिए खेलती थी। अश्मिना कर्माचार्य एक शानदार बॉलर हैं और उन्हें ब्यूटी गर्ल भी कहा जाता है। ग्लमर्स की दुनिया में इन्हें नेपाल की क्वीन भी कहा जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अश्मिना कर्माचार्य का जन्म 28 अप्रैल, 2000 को हुआ था। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली अश्मिना कर्माचार्य सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह क्रिकेट पिक्चर के साथ अपने पारंपरिक पोशाक में भी फोटो शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को भी पसंद आती है। फैंस कमेंट के माध्यम से उनकी सुंदरता की तारीफ करते हैं। अश्मिना पहाड़ों पर जाकर वीडियो बनाती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल भी करती हैं। अश्मिना सोशल मीडिया के जरिए नेपाल में महिला क्रिकेटर्स को मोटीवेट भी करती हैं।

नेपाल की स्टार क्रिकेटर कृतिका छेत्री खेल के अलावा अपनी ग्लैमरस अंदाज की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह नेपाल महिला टीम के लिए बल्लेबाजी करती हैं और उम्मा गेंदबाज भी हैं। उन्होंने दर्जनभर से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। छेत्री को जहां क्रिकेट से प्यार है तो वहीं ग्लैमरस की दुनिया से मोहम्मत हैं। वह अपने डांस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। अगला नाम इंदु बर्मा का आता है। नेपाल की 28 साल की इंदु बर्मा भी काफी खूबसूरत है। वो लुक्स के मामले में एक्ट्रेस और मॉडल को भी टक्कर देती नजर आती है। चौथे पर बिंदु रावल हैं, जिन्हें फैंस खेल ही नहीं बल्कि ग्लैमरस अंदाज की वजह से भी पसंद करते हैं।

पांचवें नबर पर इश्वरी बिष्ट का नाम आती है। इश्वरी बिष्ट की गिनती भी नेपाल की खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में होती है। वह अपनी यूनिक फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। छठे नंबर रुबिना छेत्री हैं, जिनकी गिनती नेपाल महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर होमती है। रुबिना छेत्री भी सही मायनों में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है। छेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इंस्ट्रग्राम में छेत्री के चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

ये तो हुई 6 महिला क्रिकेटर्स की बात। अब हम आपको नेपाल की महिला क्रिकेट टीम के बारे में बताते हैं। दरअसल , नवंबर 2024 में एक बड़ी उपलब्धि तब मिली, जब कप्तान पूजा महतो के नेतृत्व में नेपाल की अंडर-19 महिला टीम ने 2025 में होने वाले आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में अपना पहला स्थान हासिल करके सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस उपलब्धि ने न केवल उनकी स्थिति को ऊंचा किया, बल्कि नेपाल में महिला क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत भी की। इस वैश्विक मंच पर उनके उत्साही प्रदर्शन ने घरेलू महिला क्रिकेट के विकास के लिए एक मजबूत नींव रखी है।

देश के क्रिकेट ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नेपाल ने कीर्तिपुर में त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड में अपनी पहली महिला अंतर्राष्ट्रीय त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन किया, जिसमें मेजबान के साथ थाईलैंड और नीदरलैंड भी शामिल थे। हालांकि नेपाल शीर्ष पर नहीं आया, लेकिन घरेलू समर्थकों के सामने गुणवत्ता वाले विरोधियों का सामना करने से टीम का आत्मविश्वास और नेपाल में महिला क्रिकेट की प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि हुई। 19 मई 2025 को नेपाल की सीनियर महिला टीम ने पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई करके नई ऊंचाइयों को छुआ ।

Tags: 6 women cricketers of NepalCricket NewsGlamoursNepal women cricket team
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

Next Post
Delhi News

2026 तक बढ़ी दिल्ली की EV पॉलिसी, कैबिनेट की लगी मुहर

Bhagwant Mann

लैंड पूलिंग से बदली किसानों की तक़दीर, भगवंत मान सरकार दे रही 5 गुना मुआवज़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist