Wednesday, May 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Strait of Hormuz Crisis: ईरान-अमेरिका टकराव क्या इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने का खतरा बढ़ा

अमेरिका द्वारा होर्मुज की नाकेबंदी के ऐलान से वैश्विक तनाव बढ़ गया है। इसका सीधा असर भारत पर पड़ेगा, जहां तेल महंगा हो सकता है और सप्लाई बाधित होने का खतरा है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
April 13, 2026
in विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत बेनतीजा रहने के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है। Donald Trump ने गुस्से में आकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी का ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई जहाज ईरान को पैसे देकर इस रास्ते से गुजरता है, तो अमेरिकी नेवी उसे रोक देगी या डुबो भी सकती है।

कड़ा रुख और चेतावनी

ट्रंप ने यह भी कहा कि अब ईरान की समुद्री दबंगई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Strait of Hormuz दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है। ऐसे में इस फैसले का असर पूरी दुनिया पर पड़ना तय माना जा रहा है।

RELATED NEWS

Trump Warns Iran: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान ने समझौता नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई करेगा अमेरिका

Trump Warns Iran: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान ने समझौता नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई करेगा अमेरिका

April 7, 2026
America Iran Tension पश्चिम एशिया संकट गहराया, भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम,  जारी किए इमरजेंसी नंबर

America Iran Tension पश्चिम एशिया संकट गहराया, भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, जारी किए इमरजेंसी नंबर

March 4, 2026

पाकिस्तान में हुई बैठक

इसी बीच Islamabad में Shehbaz Sharif और Asim Munir की अगुवाई में करीब 20 घंटे लंबी बैठक हुई। बातचीत सकारात्मक बताई गई, लेकिन ईरान ने होर्मुज खोलने के अपने वादे से पीछे हटने के संकेत दिए हैं। इससे स्थिति और ज्यादा जटिल हो गई है।

अमेरिकी कार्रवाई की तैयारी

अमेरिका ने साफ कर दिया है कि उसकी नेवी अब तुरंत इस इलाके में सख्ती करेगी। ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाकर दुनिया को डराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी जहाज ईरान को कोई भी अवैध शुल्क देगा, उसे सुरक्षित रास्ता नहीं मिलेगा।

तेज होते बयान और खतरा

ट्रंप ने यहां तक दावा कर दिया कि Ali Khamenei और ईरान की ताकत कमजोर हो चुकी है। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अगर किसी ने अमेरिकी या किसी शांतिपूर्ण जहाज पर हमला किया, तो उसे इसका करारा जवाब दिया जाएगा। उनके बयान से साफ है कि हालात किसी बड़े टकराव की ओर बढ़ सकते हैं।

भारत के लिए क्यों मुश्किल

अब तक ईरान भारत के जहाजों को इस रास्ते से बिना परेशानी गुजरने देता था। भारत को एक भरोसेमंद साझेदार मानते हुए उसने कभी सख्ती नहीं दिखाई। लेकिन ट्रंप के इस फैसले ने भारत की इस खास सुविधा को खत्म कर दिया है।

आगे कुआं, पीछे खाई

अब भारत के सामने बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है। अगर भारतीय जहाज ईरान को किसी तरह का शुल्क देकर निकलते हैं, तो अमेरिकी नेवी उन्हें रोक सकती है। इससे जहाज बीच समुद्र में फंस सकते हैं और भारत तक तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

महंगाई बढ़ने का खतरा

अगर होर्मुज में तनाव बढ़ता है और जहाजों की आवाजाही रुकती है, तो कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी। इसका सीधा असर भारत पर पड़ेगा। पेट्रोल और डीजल के दाम अचानक बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ेगा।

बढ़ सकता है वैश्विक संकट

अगर अमेरिका और ईरान आमने-सामने आते हैं, तो यह सिर्फ दो देशों का मामला नहीं रहेगा। इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Tags: Strait of Hormuz CrisisUS Iran Tension
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Trump Warns Iran: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान ने समझौता नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई करेगा अमेरिका

Trump Warns Iran: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान ने समझौता नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई करेगा अमेरिका

by Sadaf Farooqui
April 7, 2026

अमेरिका और Iran के बीच तनाव को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के कथित सख्त बयान सामने आए हैं।...

America Iran Tension पश्चिम एशिया संकट गहराया, भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम,  जारी किए इमरजेंसी नंबर

America Iran Tension पश्चिम एशिया संकट गहराया, भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, जारी किए इमरजेंसी नंबर

by SYED BUSHRA
March 4, 2026

Indian Helpline Numbers:अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में स्थिति तेजी से...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist