Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Syria violence: सीरिया में हिंसा का तांडव… 1,000 से अधिक की मौत, महिलाओं के साथ अमानवीयता

सीरिया में दो दिनों की भीषण हिंसा में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए, जिनमें 745 नागरिक शामिल हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, महिलाओं को नग्न होकर चलने पर मजबूर किया गया और बच्चों तक को अपने परिवार पर गोली चलाने के लिए बाध्य किया गया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 9, 2025
in Latest News, विदेश
Syria
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Syria violence: सीरिया में बीते दो दिनों में हुई भीषण हिंसा में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला (एसओएचआर) के अनुसार, यह संघर्ष अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के वफादार लड़ाकों और सुरक्षा बलों के बीच छिड़ा, जिसमें 745 नागरिक मारे गए। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या भी अधिक है। रिपोर्टों के अनुसार, कई नागरिकों को फांसी दे दी गई, वहीं कुछ को निर्ममता से मार दिया गया। इस दौरान महिलाओं को नग्न कर सड़कों पर चलने के लिए मजबूर किया गया और परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे पर गोली चलाने को कहा गया। हिंसा के यह दो दिन सीरियाई गृहयुद्ध के 14 साल के इतिहास में सबसे घातक बताए जा रहे हैं।

Syria
Syria

लताकिया और टार्टस में हिंसा, सड़कों पर खून की नदियां

गुरुवार को लताकिया प्रांत Syria के जाबलेह में असद समर्थकों और नए सुरक्षा बलों के बीच घातक झड़पें शुरू हुईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। सीरियाई वेधशाला के अनुसार, इस हिंसा में 125 सुरक्षा बल और 148 असद समर्थक भी मारे गए।

RELATED POSTS

सद्दाम-गद्दाफी के बाद असद सरकार का ‘तख्तापलट’, जानिए कैसे हुआ 50 साल बाद बाप-बेटे के कब्जे का अंत

सद्दाम-गद्दाफी के बाद असद सरकार का ‘तख्तापलट’, जानिए कैसे हुआ 50 साल बाद बाप-बेटे के कब्जे का अंत

December 8, 2024
America

अमेरिका का सीरिया में धावा: एयर स्ट्राइक में 37 आतंकी ढेर!

October 1, 2024

टार्टस और लताकिया प्रांतों में 45 अलावी नागरिकों को सरकार समर्थक लड़ाकों ने निशाना बनाया। चश्मदीदों के अनुसार, कई नागरिकों को उनके घरों से निकालकर गोलियों से भून दिया गया। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि असद समर्थकों ने घरों को लूटा और आग के हवाले कर दिया। इस बीच, सीरियाई सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इन क्षेत्रों में तैनात किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता हसन अब्दुल गनी ने कहा कि हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना ने फिर से नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

महिलाओं और बच्चों के साथ बर्बरता

Syria हिंसा के दौरान महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिलाओं को जबरन नग्न होकर सड़कों पर चलने के लिए मजबूर किया गया। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक किशोर लड़के को एक राइफल थमाकर अपने ही परिवार पर गोली चलाने को मजबूर किया गया।

बनियास निवासी समीर हैदर ने एएफपी को बताया कि सशस्त्र समूहों ने उनके भाइयों और भतीजी की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हिंसा में विदेशी लड़ाके भी शामिल थे।

अलावाइट समुदाय पर हमला, बदले की आग में जल रहा सीरिया

लताकिया और टार्टस प्रांतों में रहने वाले अलावाइट समुदाय को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है। ये समुदाय लंबे समय से असद परिवार के समर्थक रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुन्नी लड़ाकों ने अलावाइट नागरिकों को बदले की भावना से मारना शुरू कर दिया है।

Syria में फैली इस अराजकता को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी चिंतित है। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली ने इस संकट पर चिंता जताते हुए सभी पक्षों से हिंसा रोकने की अपील की है। लेकिन जमीनी हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं और सीरिया एक और गृहयुद्ध की ओर बढ़ता दिख रहा है।

यहां पढ़ें: Kabul attack: तालिबान-ISIS की जंग की वजह बनी पोर्न स्टार! काबुल में बड़े हमले की धमकी

Tags: syria
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

सद्दाम-गद्दाफी के बाद असद सरकार का ‘तख्तापलट’, जानिए कैसे हुआ 50 साल बाद बाप-बेटे के कब्जे का अंत

सद्दाम-गद्दाफी के बाद असद सरकार का ‘तख्तापलट’, जानिए कैसे हुआ 50 साल बाद बाप-बेटे के कब्जे का अंत

by Digital Desk
December 8, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जैसी आशंका थी, वही हुआ। सीरिया में सद्दाम हुसैन- मुअम्मर मोहम्मद अबू मिनयार गद्दाफी की तरह...

America

अमेरिका का सीरिया में धावा: एयर स्ट्राइक में 37 आतंकी ढेर!

by Mayank Yadav
October 1, 2024

America Attack on Syria: हमास के बाद इजरायल लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इस बीच America ने सीरिया...

Israel ईरान के संघर्ष के बीच, सीरिया में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला

Israel ईरान के संघर्ष के बीच, सीरिया में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला

by Neel Mani
August 10, 2024

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में लंबे समय से युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इस्माइल हानिया की मौत के बाद...

दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध के आसार, इजराइल ने दागा सीरिया पर मिसाइल

by Web Desk
February 23, 2022

नई दिल्लीः इजराइल ने सीरिया पर मिसाइल अटैक कर दिया जिसमें कई सैन्य ठिकानों के तबाह होने की खबर सामने...

Next Post
: IIFA OTT Awards 2025 winners list

IIFA OTT DIGITAL 2025 के इनामों की हुई घोषणा,किसको क्या मिला देखे यहां पूरी List

Gold Rate Today

सोने की कीमत में एक हफ्ते में ₹1090 की बढ़ोतरी, 10 बड़े शहरों में बढ़े रेट, जानें क्या है सोने की कीमत ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version